The Lallantop

मदरसे से मिला 'Made in Pakistan' पंखा, फोटो देख मचा बवाल, अगर कागज न होते तो...

Made in Pakistan Controversy: जैसे ही ‘Made in Pakistan’ लिखे पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस हरकत में आ गई. इसके बाद मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. जांच में क्या पता चला?

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कुशीनगर जिले के विष्णुपुर थाना इलाके के मदरसा "कादरिया हकीकतुल-उलूम" में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ एक पंखा मिला, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।
  • पंखा खराब होने पर बाहरी इलेक्ट्रीशियन के आने पर पता चला कि पंखा पाकिस्तान निर्मित है, जिससे स्थानीय लोगों में विवाद पैदा हुआ और पुलिस जांच शुरू हुई।
  • पुलिस जांच में पाया गया कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था और दस्तावेज सत्यापित होने के बाद आरोपितों को मुक्त कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के एक मदरसे से कथित तौर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ पंखा मिला है. मामला तब सामने आया, जब पंखा खराब हो गया और उसे रिपेयर करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बाहर से बुलाया गया. जैसे ही पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस हरकत में आ गई. इसके बाद मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला कुशीनगर जिले के विष्णुपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है. मदरसा ‘कादरिया हकीकतुल-उलूम’ में एक पंखा खराब हो गया था. सुधारने के लिए बाहर से एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जहां उसने देखा कि पंखे पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ है. जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने विरोध शुरू कर दिया और जांच की मांग की गई. 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की कि आखिर पाकिस्तान का यह सामान भारतीय सीमा के भीतर कैसे पहुंचा?

Advertisement
जांच में क्या पता चला?

पुलिस ने इस मामले में मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. जांच में पता चला कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था. इसके बाद पूछताछ के लिए बुलाए गए दोनों लोगों को रिहा कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: यूपी: 27 मदरसों को ढहाने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कहा-बिना सोचे जारी कर दिया नोटिस

पुलिस ने क्या बताया?

विशुनपुरा थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच की गई. पुलिस ने पाया कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था और अधिकारियों के सामने इसकी खरीद से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए गए. डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करने के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा कर दिया गया.

Advertisement

वीडियो: अमेरिकी पत्रकार ने पाकिस्तानी मीडिया पर क्या आरोप लगाए? पाकिस्तान ने क्या कहा?

Advertisement