आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक प्राइवेट स्कूल की LKG क्लास में पढ़ने वाले 6 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतक के परिवार का आरोप है कि होमवर्क पूरा न होने की वजह से टीचर ने बच्चे को मारा था. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
होमवर्क नहीं किया तो क्लास में बच्चे के कपड़े खोलने लगी टीचर, चांटा मारा, कुछ देर बाद मौत हो गई
घटना 20 अगस्त को वन टाउन इलाके के ‘लिटिल गार्डन स्कूल’ में हुई. बच्चे की पहचान प्रणय तेजा के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़ीं अपूर्व जयचंद्रन की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार का आरोप है कि बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था, जिसकी वजह टीचर ने उसे मारा.

घटना 20 अगस्त को वन टाउन इलाके के ‘लिटिल गार्डन स्कूल’ में हुई. बच्चे की पहचान प्रणय तेजा के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़ीं अपूर्व जयचंद्रन की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार का आरोप है कि बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था, जिसकी वजह टीचर ने उसे मारा. टीचर की मार से बच्चा डर गया और रोने-खांसने लगा. इसके बाद कथित तौर पर बच्चा वहीं, क्लास में ही गिर गया.
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि टीचर क्लास में बच्चों को दिए होमवर्क को चेक कर रही है. वो प्रणय को भी होमवर्क चेक करने के लिए बुलाती है. बच्चा तभी से रोना शुरू कर देता है. टीचर बच्चे को डाटते हुए दूसरे बच्चों के सामने उसकी यूनिफॉर्म खोलने लगती है. वो बच्चे को एक थप्पड़ भी मारती है. इसके तुरंत बाद बच्चा अचेत होकर उन्हीं पर गिर जाता है.
वीडियो में टीचर बच्चे को उठाती हुई भी नजर आई, लेकिन उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. आनन-फानन में बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार का आरोप है कि प्रणय को मृत अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया गया था. उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें: प्रसाद लेने गए बच्चे की गर्दन बस के गेट में फंसी, वहीं मौत हो गई
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी स्कूल और क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं. ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे की मौत के पहले उसके साथ क्या-क्या हुआ था.
वीडियो: Tamil Nadu की Vijay सरकार का यू-टर्न, CJP Protest में छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस














