दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान कथित पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल जारी है. इस मामले में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच कथित पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी थाने पहुंच गए. लोकसभा में नेता विपक्ष पैलेट गन के पीड़ित स्टूडेंट्स के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. उन्होंने डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात की. पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जांच में क्या हुआ, यह जानकारी लेने राहुल गांधी डीसीपी ऑफिस पहुंचे.
पैलेट गन पर बवाल, संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, FIR दर्ज करने की मांग
जंतर-मंतर पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल का विवाद अब और गहराता जा रहा है. 21 अगस्त को राहुल गांधी पैलेट से घायल छात्रों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. उन्होंने FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग दोहराई.

बताया जा रहा है कि साहिल लोचब अपने वकीलों के साथ उन पर कथित तौर पर इस्तेमाल की गई पैलेट गन के मामले में FIR दर्ज कराने गए थे. इसके बाद राहुल गांधी भी कार्रवाई की मांग लेकर थाने पहुंच गए. राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उनके साथ साहिल का परिवार भी मौजूद है.
पैलेट गन इस्तेमाल पर संसद में भी संग्रामसीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल मुद्दा संसद में भी उठा था. 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था. इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल का भी दावा किया जा रहा है. इस मामले पर संसद के मानसून सत्र में जमकर बवाल हुआ था. बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर हमलावर हैं. उन्होंने शाह को पत्र लिखकर जवाबदेही तय करने की मांग भी की है.
राहुल गांधी ने बताया था कि उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने दावा किया है कि साहिल को पैलेट गन से चोट लगने की वजह से भारी नुकसान हुआ है और गंभीर दर्द में हैं. पैलेट गन लगने के कारण उनकी एक आंख की रोशनी भी चली गई है.
(यह भी पढ़ें: अंधापन, फटी आंतें, बिगड़ा चेहरा... पैलेट गन क्या-क्या कर सकती है?)
वीडियो: सेहत: पैलेट गन के छर्रे कितने ख़तरनाक?









