मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के एक विवादित बयान को लेकर काफी बवाल हो रहा है. मंगलवार, 18 अगस्त को गुना जिला प्रशासन ने नानाखेड़ी मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया था. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअली जुड़े थे. मंच से संबोधन के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य किसानों और खेती से जुड़े विषयों पर अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान वो माता सीता का नाम लिए बिना उनके लिए विवादित लाइन बोल गए.
माता सीता को BJP विधायक ने बताया 'मौत का सामान', विरोध होने पर बोले- मैंने भी किताबें पढ़ी हैं
Panna Lal Shakya ने कहा कि रावण को उसके भाइयों ने समझाया कि पराई स्त्री को अपने पास रखना मौत का सामान है. उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई पेश की.

पन्नालाल शाक्य ने कहा कि वे लंबे समय से खाद और बिजली जैसे मुद्दों पर किसानों की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे किसानों की मानसिकता में बदलाव आया है. इसी दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिला और पुरुषों का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने कहा,
"रामायण काल में रावण को बहुतों ने समझाया. उसके भाइयों ने समझाया कि भैया ये जो तुम पराई स्त्री को ले आए हो, ये तो मौत का सामान है. इन्हें सम्मान के साथ वापस भेज दो. आप देखो उस युद्ध में, उस लड़ाई में महिला कोई नहीं मरी. मरे तो आदमी मरे. आदमी मरे सब के सब. महिला कोई नहीं मरी. तो ये विडंबना हमको समझनी पड़ेगी."
BJP विधायक ने आगे कहा कि महाभारत में भी ऐसा हुआ. उन्होंने द्रौपदी का नाम लिए बिना कहा कि एक महिला के कारण एक करोड़ आदमी मारे गए. यहां भी पुरुष ही मरे, महिला नहीं. इस बीच उन्होंने राजा पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का भी जिक्र किया,
पन्नालाल शाक्य को महिला विधायक ने टोका तो…"पृथ्वीराज चौहान ने संयोगिता के पीछे अपने खुद के सामंत कन्नौज से दिल्ली तक मरवा दिए, और आज तक हम उसे भोग रहे हैं."
मंच पर चाचौड़ा इलाके से BJP विधायक प्रियंका पेंची भी मौजूद थीं. पन्नालाल शाक्य जब बयान दे रहे थे, प्रियंका अपनी कुर्सी से खड़ी हो गईं. वे पन्नालाल के बयान पर विरोध जताने लगीं. प्रियंका ने कहा महिलाओं ने भी अपनी जान दी है.
यह भी पढ़ें: समधी के 25 शादियों वाला ऐसा 'कांड' खुला, बीजेपी विधायक की रुलाई छूट गई
प्रियंका ने बीच में टोका, तो पन्नालाल शाक्य ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं और उन्हें पता है कि कहां क्या हुआ है. इसके बाद उन्होंने चाचौड़ा विधायक से बैठने के लिए कहा. प्रियंका ने उनकी बातों को महिला विरोधी बताया.
बाद में वीडियो जारी कर सफाई दीमहिलाओं और माता सीता पर बयान देकर विधायक पन्नालाल शाक्य बुरी तरह घिर गए. जब मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा तो पन्नालाल शाक्य ने वीडियो जारी कर सफाई पेश की.
इंडिया टुडे से जुड़े विकास दीक्षित की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बलराम महोत्सव में उनके भाषण का मीडिया और अन्य लोग गलत मतलब निकाल रहे है. उन्होंने आगे कहा कि मेरा मकसद हमारे ग्रंथों के आधार पर यही बताना था कि जिन पुरुषों ने महिलाओं का अनादर और अपमान किया, उन पुरुषों का पतन हुआ.
वीडियो: विधायक की मीटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि अधिकारी सस्पेंड हो गईं?














