तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को अब तीसरे बच्चे के जन्म पर भी एक साल यानी 365 दिन की मैटर्निटी लीव मिलेगी. मंगलवार, 18 अगस्त को जोसेफ विजय सरकार ने ये बड़ा ऐलान किया है. अभी तक पहले दो बच्चों के लिए ही एक साल की मैटर्निटी लीव मिलती थी. वहीं तीसरे बच्चे के लिए 12 हफ्ते यानी 84 दिन की छुट्टी का प्रावधान था. लेकिन नई राज्य सरकार ने तीसरे बच्चे के लिए भी मैटर्निटी लीव को 84 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया है. सरकार का कहना है कि महिलाओं को सहूलियत देने और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया गया है.
अब तीसरा बच्चा होने पर भी 365 दिन की मैटरनिटी लीव मिलेगी, विजय सरकार का बड़ा फैसला
तमिलनाडु सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलने वाली मैटर्निटी लीव को 84 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया है. पहले एक साल की छुट्टी सिर्फ पहले दो बच्चों के जन्म पर मिलती थी, अब तीसरे बच्चे पर भी यही सुविधा मिलेगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भी तमिलनाडु में मांओं के लिए मैटर्निटी लीव बढ़ाने के फैसले लिए गए हैं. शुरुआत में पहले बच्चे के जन्म पर महिला सरकारी कर्मचारियों को 90 दिन की मैटर्निटी लीव यानी छुट्टी मिलती थी. साल 2011 में इसे बढ़ाकर 6 महीने कर दिया गया. 2016 में राज्य सरकार ने इसे फिर से बढ़ाया और मातृत्व अवकाश के दिनों की संख्या को 6 से 9 महीने कर दिया. जुलाई 2021 में छुट्टी के दिनों की संख्या फिर बदली गई. तब सरकार ने ऐलान किया कि महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले दो बच्चों के जन्म पर 365 दिन यानी एक साल की छुट्टी मिलेगी.
हालांकि, तीसरे बच्चे के जन्म पर ये छुट्टी सिर्फ 84 दिन की थी, लेकिन अब नए सरकारी आदेश के बाद दो बच्चों वाली सुविधा तीसरा बच्चा होने पर भी मिलेगी. टीवीके सरकार ने एक साल की मैटर्निटी लीव का फायदा तीसरे बच्चे के लिए भी देने का ऐलान कर दिया है.
ये भी पढ़ेंः झारखंड में शुरू हुआ एक और आंदोलन, अब JSCC-CGL से नौकरी पाए लोग सड़कों पर उतरे
विजय सरकार के मंत्री डी. शरतकुमार ने विधानसभा में इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि इसका मकसद महिलाओं को ज्यादा सहूलियत देना और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है. अब तीसरे बच्चे के लिए मिलने वाली 12 हफ्ते की छुट्टी को बढ़ाकर 365 दिन किया जाएगा. राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस फैसले को लागू करने के लिए जल्द ही विस्तार से सरकारी आदेश जारी किया जाएगा.
वीडियो: राजधानी: मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल तय? नितिन नबीन की टीम ने इशारा कर दिया













