केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि वो दलित समुदाय से हैं. उनकी मांग है कि हमले की कोशिश करने वाले वकील के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए. इस बात को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. क्या है विवाद? जानने के लिए देखिए वीडियो.
रामदास अठावले ने कहा 'चीफ जस्टिस दलित समाज से हैं इसलिए उनपर हमला हुआ...'
पणजी में प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने CJI BR Gavai पर जूता फेंकने वाले मामले पर एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वो दलित समुदाय से हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










