The Lallantop
Logo

इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आ गई. विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी 150 यात्री सुरक्षित रहे और विमान की लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग हुई.

Advertisement

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई925 खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आ गई. इससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. विमान में सवार सभी 150 यात्री सुरक्षित रहे. जांच के लिए विमान को ग्राउंड कर दिया गया, जबकि अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की.

Advertisement

 ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार और रजनीकांत समेत क्या बोली फिल्म इंडस्ट्री?

Advertisement
Advertisement