उत्तर प्रदेश के कानपुर में 14 साल की दलित लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ है. पीड़िता के पिता ने दावा किया कि बेटी शौच के लिए खेत गई हुई थी. तभी वहां पहले से ही मौजूद आरोपियों ने उसके साथ ‘गैंगरेप किया’. पिता ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है. पूरा मामला क्या है, देखिए वीडियो.
कानपुर में 14 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप
रात करीब 10 बजे लड़की शौच के लिए खेत गई हुई थी. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पिता ने बताया कि काफी देर खोजबीन के बाद बेटी घर से करीब 500 मीटर दूर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











