The Lallantop
Logo

कानपुर में मां पर बेटे की हत्या करवाने का आरोप, हत्या की वजह जान हैरान रह जाएंगे

मामला बरौर थाना इलाके के अंगदपुर गांव का है. पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने मर्डर को लेकर संदेह जताया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सच सामने आया. पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

कानपुर में एक 25 साल के युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप लड़के की मां और उसके साथी पर लगा है. पूरे मर्डर को एक्सीडेंट का रूप देने की भी कोशिश की गई. आरोप है कि इंश्योरेंस के पैसे लेने और महिला के दूसरे शख्स के रिश्तों का पता चल जाने की वजह से हत्या की साजिश रची गई. पुलिस ने महिला, प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बरौर थाना इलाके के अंगदपुर गांव का है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि प्रदीप के सिर की हड्डियां टूटी हुई थीं. शरीर पर गहरे जख्म थे. डॉक्टरों ने मर्डर को लेकर संदेह जताया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि घटना के वक्त मां और उसके साथी की लोकेशन एक ही जगह पर थी. पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement