बिहार की राजधानी पटना में 23 सितंबर को पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल कुमार यादव पर कई राउंड फायरिंग की गई. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी स्थित मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में हुई. पुलिस के मुताबिक, बाइक से तीन लोग पहुंचे और उनमें से दो ने अनिल यादव पर गोली चलाई. सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावरों के हाथ में पिस्तौल दिखाई देने की बात कही जा रही है. अनिल यादव को 4 से 5 गोलियां लगी हैं और उनका पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार उनकी हालत स्थिर है.
पटना में जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गई गोलियां, सीसीटीवी में क्या दिखा?
पटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल कुमार यादव पर कई राउंड फायरिंग में उन्हें 4 से 5 गोलियां लगी हैं. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी में दो हमलावर हथियारों के साथ नजर आए हैं और अनिल यादव की हालत स्थिर है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











