The Lallantop

इस राज्य में तीसरे बच्चे पर ₹50 हजार की FD, मां-बाप का किया जाएगा सम्मान

दक्षिण गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की जनसंख्या लगातार घट रही है. अब इस समुदाय की कुल आबादी 17,000 रह गई है. घटती आबादी देखते हुए इस समुदाय के नेताओं ने तीसरे बच्चे पर 50,000 की एफडी देने का ऐलान किया है.

Advertisement
post-main-image
दक्षिण गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की आबादी लगातार घट रही है (Courtesy: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने तीसरा बच्चा पैदा करने वाले परिवारों को 50,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट देने की योजना शुरू की है।
  • समुदाय में घटती जनसंख्या और युवा दंपतियों के कम बच्चे पैदा करने के कारण इस योजना का निर्णय लिया गया है।
  • इस योजना से समुदाय की जनसंख्या संतुलन बहाल करने और युवाओं को बड़ा परिवार बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद है।

अब तक आपने कम बच्चे पैदा करने की नसीहतें और इश्तहार पढ़े और सुने होंगे. जैसे कि बच्चे दो ही अच्छे, छोटा परिवार सुखी परिवार वगैरा-वगैरा. लेकिन गुजरात का एक समुदाय तीसरा बच्चा पैदा करने पर बतौर पुरस्कार 50 हजार की एफडी देगा. दरअसल यह फैसला लगातार घटती आबादी को देखते हुए लिया गया है.

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ( केकेपीएस ) ने समुदाय के भीतर घटती आबादी की समस्या से निपटने के लिए एक योजना का ऐलान किया है. इसके तहत समुदाय के जिस परिवार में तीन बच्चे हैं, उन्हें 50,000 रुपये की फिक्सड डिपॉजिट्स (FD) दी जाएगी.

लगातार घटती जनसंख्या के बाद लिया फैसला

हाल ही में दक्षिण गुजरात की क्षेत्रीय बैठक में इस पहल पर चर्चा हुई. इस बैठक में इस बिरादरी के नेताओं ने युवा दंपतियों के एक ही बच्चे को प्राथमिकता देने या संतान नहीं पैदा करने के फैसले पर चिंता व्यक्त की. साथ ही, यह भी कहा कि तीसरे बच्चे के माता-पिता को एक सार्वजनिक समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा.

Advertisement

समुदाय के नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जाति, धर्म और आयु के आधार पर जनसंख्या असंतुलन को दूर करना है. साथ ही कड़वा पाटीदार समाज के युवाओं को बड़े परिवार बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

ये भी पढ़ें: '50 लाख वाला फ्लैट कहां गया?' जानिए मेट्रो सिटी से गायब कैसे हो गए बजट वाले घर

कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के दक्षिण गुजरात जोन के उपाध्यक्ष जावेरीलाल रमानी ने कहा, “हमने देखा कि समुदाय के युवा या तो बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं या उनके केवल एक ही बच्चा है. इस चलन को देखने के बाद हमें यह आइडिया मिला. एफडी देने का ऐलान कर हम युवा दंपतियों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.”

Advertisement

दक्षिण गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की जनसंख्या लगभग 17,000 है. समुदाय के नेताओं का कहना है कि आबादी लगातार घट रही है. अखिल भारतीय कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के उपाध्यक्ष रमेश परासिया ने बताया कि समुदाय में पहले से ही कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं.

वीडियो: ‘मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे’ यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड की एफआईआर में ड्राइवर पर गंभीर आरोप

Advertisement