उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी स्लीपर एसी बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. राज कल्पना ट्रैवल्स की बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी, तभी रात करीब 11:30 बजे आग लग गई. एफआईआर के मुताबिक, यात्रियों को पहले जलने की गंध आई और फिर ड्राइवर केबिन के पास आग की लपटें उठने लगीं. एक यात्री ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने शुरुआत में बस रोकने से इनकार किया, जिसके बाद यात्रियों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की. पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है.
‘मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे’ यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड की एफआईआर में ड्राइवर पर गंभीर आरोप
जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर एसी बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. एफआईआर में ड्राइवर और कंडक्टर को आरोपी बनाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











