The Lallantop
Logo

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में FIR दर्ज, एकनाथ शिंदे बोले "आरोपियों को छोड़ेंगे नहीं"

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर गैंग से जुड़े होने का दावा सामने आया है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई के विले पार्ले में रविवार, 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई. शाम करीब 7 बजे पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें उनके ड्राइवर फिरदौस और एक राहगीर उमेश चव्हाण घायल हो गए. दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश के लिए 15 टीमें बनाई हैं. सोशल मीडिया पर दो संदिग्धों की तस्वीर वायरल है, लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट भी सामने आई है, हालांकि गैंग से जुड़ाव की पुष्टि नहीं हुई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ECI की नियुक्ति मामले में जगन रेड्डी ने खोला मोर्चा, कहा- 'इस कानून के समर्थन का अफसोस'

Advertisement
Advertisement