दिल्ली से एक 39 साल के शख्स को अपनी 65 साल की मां के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने उसके साथ दो बार रेप किया और उसके साथ मारपीट की. मामला दिल्ली के हौज काजी इलाके का है. पीड़िता अपनी 25 साल की बेटी के साथ हौज काजी पुलिस थाने पहुंची. आरोप लगाया कि उसके बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट की और यौन शोषण किया. आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के तौर पर हुई है. पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे ने आरोप लगाया है कि जब वह छोटा था तो उसका (आरोपी की मां का) एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था. इसलिए वह उसे ‘सजा’ दे रहा है. देखें वीडियो.
दिल्ली में बेटे ने 65 साल की मां से किया रेप, कहा- 'ये सजा है... '
Delhi: पीड़ित मां अपनी 25 साल की बेटी के साथ पुलिस के पास पहुंची. आरोप लगाया कि उसके बेटे ने उसका रेप किया और उसके साथ मारपीट की.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















