The Lallantop
Logo

दिल्ली के खुले नाले में गिरकर एक और शख्स की मौत, कब जागेंगे अधिकारी?

हाल ही में दिल्ली के जनकपुरी में एक युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई. अब दिल्ली के रोहिणी से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है.

Advertisement

दिल्ली के रोहिणी से एक दुखद घटना की खबर आई है. महाशक्ति काली मंदिर के पास सेक्टर-32 के बेगमपुर में एक 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर खुले नाले में गिरकर मर गया. मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी बिरजू कुमार के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था. दिल्ली में ऐसी बढ़ती घटनाएं लोगों की चिंता का कारण बन चुकी हैं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement