जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्र से 5 लाख रुपये का बॉन्ड मांगने वाले नोटिस के मामले में अब नया विवाद सामने आया है. जिस कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को नोटिस जारी किया था, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई है. पहले सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि इस मामले में एक अधिकारी को निलंबित किया गया है. बाद में खबरें आईं कि नोटिस जारी करने वाले कार्यकारी मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई हुई है. लेकिन यूपी पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, कार्यकारी मजिस्ट्रेट नहीं, बल्कि इकोटेक-1 थाने के एक उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है.
5 लाख के बॉन्ड नोटिस पर सीजेआई की फटकार, यूपी पुलिस ने इंस्पेक्टर को क्यों किया निलंबित?
5 लाख रुपये के नोटिस के मामले में कार्यकारी मजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया गया है. यूपी पुलिस के मुताबिक, इकोटेक-1 थाने के एक उपनिरीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई हुई है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












