The Lallantop

मटन डिश में मिला 'दांत', शिकायत पर रेस्टोरेंट ने कहा, 'जहां कंप्लेन करनी हो कर दो'

श्याम का कहना है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने ये कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि ये मटन की हड्डी है. बाद में माना कि वो दांत ही है.

Advertisement
post-main-image
गलती पकड़ी गई तो रेस्टोरेंट ने फ्री डिश का भी ऑफर दिया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्याम प्रसाद ने हैदराबाद के माधापुर स्थित 'द जॉइंट अल-मंडी' रेस्टोरेंट में मटन मंडी में सड़े हुए दांत जैसी चीज़ पाई और रेस्टोरेंट कर्मचारियों से शिकायत की।
  • श्याम को खाने में मिली अजीब वस्तु को लेकर जब शिकायत की गई तो रेस्टोरेंट की ओर से इसे मटन की हड्डी बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच कर पाया कि वह वस्तु दांत नहीं, बल्कि दांत पर लगाया जाने वाला कैप था तथा रेस्टोरेंट को इसके बाद नोटिस जारी किया गया।

अपने दोस्त के साथ श्याम प्रसाद एक रेस्टोरेंट में लंच करने गए. मटन मंडी ऑर्डर किया. स्वाद आ ही रहा था कि खाने में एक अजीब-सी चीज़ दिखी. बस, सारा मज़ा वहीं किरकिरा हो गया. ऊपर से जब रेस्टोरेंट से शिकायत की तो उन्होंने बहस और कर ली. मामला हैदराबाद के 'द जॉइंट अल-मंडी' रेस्टोरेंट से सामने आया है.    

Advertisement

ये रेस्टोरेंट हैदराबाद के माधापुर में है. बुधवार, 14 अक्टूबर को श्याम को खाने की प्लेट में सड़े हुए दांत जैसी कोई चीज मिली. जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई. श्याम का कहना है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने ये कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि ये मटन की हड्डी है. लेकिन दोनों दोस्तों ने जोर दिया कि इसकी ठीक से जांच की जाए, क्योंकि वो हड्डी नहीं कुछ और ही लग रहा है. 

तब जाकर कर्मचारियों ने माना कि वो दांत था. इसके बाद उन्होंने माफी मांगी और श्याम को एक दूसरी डिश फ्री में देने का ऑफर दिया. इसके बाद उनसे वहां से जाने को कहा गया.

Advertisement
‘किसी भी अधिकारी से शिकायत कर लो’

श्याम के मुताबिक, रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. उनसे ये भी कहा कि वे चाहें तो किसी भी अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने खाने की जांच की. इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि मटन मंडी में मिली चीज इंसान का असली दांत नहीं, बल्कि दांत पर लगाया जाने वाला कैप था. इसके बाद अधिकारियों ने रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया.

वीडियो: सेहत: फंसा खाना आपके दांत सड़ा देगा!

Advertisement
Advertisement