शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के असिस्टेंट डायरेक्टर के ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की (CBI Raid ED Shimla). जिसमें भारी मात्रा में धनराशि बरामद की गई है. इसमें 56 लाख कैश भी शामिल है. छापेमारी के बाद से ED ऑफिसर फरार चल रहा है. CBI ने बताया कि ED ऑफिसर पर तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) मामले में रिश्वत लेने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऑफिसर के भाई को भी CBI ने इसी मामले में हिरासत में लिया था, जो पब्लिक सेक्टर के एक बैंक में मैनेजर है और दिल्ली में तैनात है.
ED के ऑफिसर के घर CBI की छापेमारी, टोटल 1.1 करोड़ रुपये जब्त
शिमला में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर के ठिकानों पर 56 लाख रुपये कैश मिले, यही नहीं ये छापेमारी CBI के अफसरों ने (CBI Raids ED Officer) की. ED ऑफिसर फिलहाल फरार है. आरोपी अफसर पर भ्रष्टाचार निवारण एक्ट, 1988 की धारा 7A के तहत चंडीगढ़ स्थित CBI ऑफिस में FIR दर्ज की गई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















