जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान! आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया है, जो आमतौर पर अलगाववादियों और आतंकवादियों के लिए लागू होता है. यह पहली बार है जब किसी मौजूदा विधायक पर PSA के तहत मामला दर्ज किया गया है. डोडा में विरोध प्रदर्शन हुए, जबकि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया गया और उन्हें नज़रबंद कर दिया गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है. क्या है पूरी घटना, जानने के लिए देखें वीडियो.
जम्मू-कश्मीर के AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगा PSA, सांसद संजय सिंह को नजरबंद किया गया
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया गया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










