दिल्ली में होने वाले CJP प्रोटेस्ट से पहले हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. राजस्थान पुलिस पर CJP के सह प्रभारी दीपक बलियान को हिरासत में लेने का आरोप है. सीजेपी का दावा है कि बालियान को रात के अंधेरे में घर से उठा लिया गया है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके पहले ही ऐसी आशंका जाहिर करते रहे हैं. दिपके बार-बार दावा कर रहे हैं कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट से पहले सरकार CJP के नेताओं को डिटेन कर सकती है.
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, परिवार का आरोप- 'मारपीट हुई, पैर टूट गया'
दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट के पहले CJP नेता Deepak Baliyan को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, आशुतोष रांका ने एक्स पर बताया कि बालियान को पुलिस सुबह उनके घर पर छोड़कर गई.

CJP के Co-Convener आशुतोष रांका ने 8 अक्टूबर के एक के बाद एक कई पोस्ट किए. इसमें CJP के सह प्रभारी दीपक बलियान को जब पुलिस पकड़ ले जा रही थी. उसका वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए आशुतोष रांका ने लिखा, राजस्थान पुलिस अब प्रदेश के लोगों की पुलिस नहीं रही. यह मोदी-शाह के गुंडों की तरह व्यवहार कर रही है.
आशुतोष रांका के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी इस मुद्दे को उठाया. 8 अक्टूबर की रात 10 बजे एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, राजस्थान पुलिस ने CJP के प्रवक्ता दीपक बालियान और उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की है. दीपक को हिरासत में ले लिया गया है और उनके भाई का सिर फट गया है. नरेंद्र मोदी आप इस देश के अब तक के सबसे बड़े कायर हैं!
दीपक के साथ मारपीट का भी आरोपसीजेपी ने आरोप लगाया है कि अलवर पुलिस ने कथित तौर पर दीपक के साथ बेरहमी से मारपीट भी की. परिवार का दावा है कि दीपक के पैर में फ्रैक्चर है इसके बाद भी उसे घसीटा गया. जब दीपक के छोटे भाई अनिरुद्ध ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें शर्ट से पकड़कर घसीटने का प्रयास किया.
परिजनों का आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात को 2 बार पुलिसकर्मी उनके घर आए थे। पहली बार रात 8 बजे आए थे. इस दौरान दीपक ने सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई का लाइव भी किया था. कुछ देर बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए थे। रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मी वापस आए और दीपक से वीडियो हटाने के लिए कहा. दीपक के इनकार करने के बाद पुलिस ने उसे जबरन हिरासत में ले लिया। उनका कहना है कि दीपक लगभग 15 दिनों बाद 8 अक्टूबर की दोपहर घर लौटे थे.
सीजेपी का दावा है कि जब पहली बार पुलिसकर्मी दीपक के घर आए थे तो उनसे बार-बार पूछा गया कि दीपक को क्यों ले जा रहे हो? उन्होंने एक ही जवाब दिया कि सीआई साहब ने बुलाया है. इस दौरान दीपक ने आशुतोष रांका को वीडियो कॉल किया और इसका वीडियो भी बनाया. वहीं इस पूरे मामले में अबतक अलवर के सुधीर चौधरी और कठुमर सर्कल ऑफिसर जोगेंद्र सिंह की ओर से कई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है. इस घटना ने सीजेपी के उस दावे को बल दे दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले सीजेपी के कई नेता गिरफ्तार हो सकते है.
4 अक्टूबर को सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर लिखा था, अर्जेंट न्यूज़, सरकार मुझे, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और सीजेपी के दूसरे नेताओं को अरेस्ट करने की योजना बना रही है.
ज्ञानेश कुमार की सिक्योरिटी बढ़ाई गईसौरव दास के इस पोस्ट को रिपोस्ट को CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रिपोस्ट किया और लिखा- ‘कितनों को अरेस्ट करोगे, अमित शाह. 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है.’
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए सीजेपी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन करने वाली है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही ज्ञानेश कुमार को पहले से मिली जेड प्लस सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है. उनके घर के पास अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा बढ़ा दी है.
वैसे सिर्फ ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर ही सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है. बल्कि मुख्य चुनाव आयोग के ऑफिस की भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. CISF को तैनात किया गया है. पिछले कुछ दिनों में रैपिड एक्शन फोर्स यानी RPF, CRPF और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती भी चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर बढ़ा दी गई है.
सिर्फ इतना ही नहीं, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती की गई है. गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली पुलिस को CAPF की 221 कंपनियां यानी लगभग 23,000 जवान तैनात किए हैं.
यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का दावा,'निशु के बाप का सिर फाड़े...कपिल मिश्रा ने फोन किया...'
अब देखना होगा कि 10 अक्टूबर को होने वाले प्रोटेस्ट से पहले आज रात तक क्या-क्या होता है? क्या सीजेपी के दावे के अनुसार सरकार सच में उनके नेताओं को हिरासत में ले लेगी या फिर कल का प्रदर्शन कराने में सीजेपी सफल हो जाएगी?
वीडियो: खर्चा-पानी: भारत में अटकी Starlink की एंट्री, एलन मस्क ने क्या आरोप लगाया?












