The Lallantop

कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल देगा वीरता सम्मान, राष्ट्रपति बोले- 'आप पर गर्व है!'

Flydubai Flight: Israel के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने Captain Smit Machhar को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय को-पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश आपका शुक्रगुजार है.

Advertisement
post-main-image
कैप्टन स्मित को इजरायल सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेगा. (Courtesy-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ 1073 को दुर्घटना से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड देने की घोषणा की है।
  • 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, जिसमें हमलावर पायलट को काबू कर स्मित मच्छार और छह अन्य नागरिकों ने दुर्घटना को टालने में मदद की थी।
  • अगले चरण में, 8 अक्टूबर को यरूशलम में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने छह इजरायली नागरिकों को भी मेडल फॉर सिविलियन ब्रेवरी प्रदान किया, जो इस घटना में शामिल थे।

फ्लाईदुबई फ्लाइट के जांबाज भारतीय पायलट स्मित मच्छार को इजरायल में प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड दिया जाएगा. यह ऐलान खुद राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने किया है. 30 सितंबर को एक बड़ी फ्लाइट दुर्घटना को कैप्टन स्मित अपनी बहादुरी और सूझबूझ से टालने में कामयाब रहे थे. इजरायली सरकार ने FZ 1073 को क्रैश होने से बचाने वाले अपने 6 नागरिकों को भी सम्मानित किया.

Advertisement

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग 8 अक्टूबर को यरूशलम में एक अवॉर्ड प्रोग्राम में शामिल हुए थे. प्रोग्राम में उन्होंने उन 6 इजरायली नागरिकों को मेडल फॉर सिविलियन ब्रेवरी अवॉर्ड (नागरिक वीरता पुरस्कार) दिया. इन 6 लोगों ने कैप्टन स्मित की मदद की थी और 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 को क्रैश होने से बचाया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,  राष्ट्रपति  ने इनके हौसले की तारीफ की. उन्होंने कहा,

‘यह इंसानी जज्बा है, जिसने बड़ी दुर्घटना टाल दी. आज हम इन इजरायली बहादुरों को सम्मानित कर रहे हैं. हम भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं. जब वह ठीक हो जाएंगे, तो इजरायल की ओर से उन्हें नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा. कैप्टन को पुरस्कार देना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात होगी.’

Advertisement

प्लेन बचाने वालों को सम्मान

इजरायली राष्ट्रपति ने ज्विका, ताली मानेस, यानीव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, असाफ राजुआन और पारडिलोव को अवॉर्ड दिया है. ये वही पैसेंजर्स हैं, जिन्होंने हमलावर पायलट को काबू किया था और कैप्टन मच्छार की मदद की थी. राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा,

‘इनकी बहादुरी उस सोच को दिखाती है, जो खतरे का सामना करने के लिए तैयार होते हैं. आपको मेडल फॉर सिविलियन ब्रेवरी इसलिए भी दिया जा रहा है, क्योंकि आपने इजरायल के साहस और मूल्यों का चेहरा पेश किया. अपनी सूझबूझ के साथ अद्भुत वीरता दिखाई. ऐसा साहस दिखाया, जिसमें खतरा होने के बावजूद आगे बढ़कर उसका सामना किया जाता है.’

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द आने वाला है', अभिजीत दिपके ने बताया सीजेपी का अगला प्लान

इजरायली राष्ट्रपति ने यह अवॉर्ड 7 अक्टूबर 2023 को हमास हमले के बाद शुरू किया था. इस हमले में कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों को बचाया था. 

वीडियो: खर्चा-पानी: भारत में अटकी Starlink की एंट्री, एलन मस्क ने क्या आरोप लगाया?

Advertisement