‘370 रुपये की बिरयानी की वसूली’ के बाद एक और वीडियो कॉमेडियन प्रणीत मोरे की मुसीबत बनता दिख रहा है. ये वीडियो उनके किसी और शो का है. इसमें ऑडियंस के बीच बैठी एक महिला डॉक्टर कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक बातें कर रही है.
प्रणीत मोरे के शो में महिला डॉक्टर ने लाशों का मजाक उड़ाया, लोग बोले- 'अब इनकी डिग्री कैंसिल हो'
Woman Doctor male Corpses controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक पुराने शो से एक क्लिप वायरल हो रही है. आरोप है कि इसमें एक महिला डॉक्टर आपत्तिजनक बातें कर रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने महिला की आलोचना करनी शुरू कर दी.


डॉक्टर का नाम है सेजल पवार. शो में सेजल पवार ने शवों (कैडेवर) से जुड़े एनाटॉमी के अनुभवों के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो और उनके कलीग शवों के प्राइवेट पार्ट्स के साइज की तुलना करते हैं. ये टिप्पणी उन्होंने तब की, जब प्रणीत मोरे ने पूछा कि क्या तुम डॉक्टर बिल्कुल सीरियस रहते हो. या मजाक भी करते हो? जवाब में सेजल ने कहा, ‘वटएवर… जो भी, साइज-वगैरा.’
दरअसल, हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद लोगों ने प्रणीत मोरे के पुराने शोज वीडियो निकालना शुरू कर दिए. इसी कड़ी से सेजल पवार की ये क्लिप निकल कर आई. अब लोग कह रहे हैं कि उन्होंने भी जो कहा, वो बिल्कुल सही नहीं था. डोनर की बॉडी का सम्मान होना चाहिए. लेकिन वो शो में ऐसी बातें कर रही हैं.
आलोचना बढ़ती देख सेजल पवार ने सफाई देते हुए वीडियो बनाया. लोगों से अपने कहे के लिए माफी मांगी. डॉक्टर ने कहा, “मैंने ऐसे कभी इंटेंशनली नहीं सोचा था कि मैं ऐसी चीज बोलूंगी.”
महिला ने कहा कि उनका कभी इरादा नहीं था कि उनके कॉमेंट्स को इस तरह से देखा जाएगा. शो में उन्होंने जो भी चीजें कहीं, वो उसे सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रही हैं. सेजल ने माना कि उनकी बात गलत थी और उन्हें इसे कहने का पछतावा है.
डॉक्टर ने कहा,
अब वायरल हो रही क्लिप लगभग दो महीने पहले हुए एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो की है. वो उनका पहला शो था. उसमें ‘सच में बहुत नाइव' (भोली) क्लिप के एक छोटे से हिस्से को दिखाया. मैंने आगे गाना भी गाया था. लेकिन मेरी गलती थी. वो कॉमेंट कभी नहीं किया जाना चाहिए था. आगे भविष्य में वे ऐसे कॉमेंट्स कभी नहीं करूंगी.
सेजल ने इस बात पर जोर दिया कि वो और उनके कलीग्स शवों का सम्मान करते हैं और उन्हें लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अफसोस है.
लोगों की प्रतिक्रियाएंजस्टिफिकेशन वीडियो के बाद लोगों के रिएक्शन आना शुरू हो गए. यूजर्स ने डॉक्टर की डिग्री कैंसिल करने तक की बात कही. Glumi Sundy नाम के यूजर ने लिखा,
“इनकी डिग्री कैंसिल होनी चाहिए. फ्यूचर में सेम फील्ड में जॉब नहीं मिलनी चाहिए.”

प्रदीप कुमार ने लिखा,
मेडिकल पेशे की नींव सम्मान और संवेदनशीलता पर टिकी होती है. गलती पर माफी जरूरी है, लेकिन पेशेवर जिम्मेदारी और जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

भानु प्रताप नाम के एक यूजर ने लिखा कि इनका करियर तो नहीं बिगड़ना चाहिए, पर पांच साल उनकी ड्यूटी पागलखाने में लगा देनी चाहिए.
वीडियो: बिरयानी खिला कर सेक्सुअल फेवर चाहिए. डेटिंग, जेंडर रोल और अच्छे रिश्तों पर रिसर्च में क्या है?




















