The Lallantop

वाराणसी में कुछ मस्जिदों को हटाने की तैयारी, प्रशासन ने बताई वजह

वाराणसी के दालमंडी इलाके में लगातार बुलडोजर चल रहा है. 11 जून को यहां एक दर्जन घर गिराए गए. काशी विश्वनाथ धाम के वैकल्पिक रूट के लिए यहां 187 मकान गिराए जाने हैं, इनमें से 132 मकान गिराए जा चुके हैं. बाकी बचे ढांचों में 6 मस्जिद भी शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
वाराणसी के दालमंडी में लगातार बुलडोजर एक्शन हो रहा है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वाराणसी के दालमंडी इलाके में बाबा विश्वनाथ धाम के लिए एक नया वैकल्पिक कॉरिडोर बनाने की योजना के तहत 187 घर तोड़े जाने हैं, जिनमें छह मस्जिदें भी शामिल हैं।
  • दालमंडी इलाके का मुस्लिम बहुल होना और शहर के पहले बने कॉरिडोर से संतोष न मिलने के कारण नया कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे इलाके में बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई।
  • ठोस कदम के रूप में जून के अंत तक मकानों को गिराने का काम पूरा होने की संभावना है और अगले तीन महीनों में कॉरिडोर का निर्माण समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

काशी विश्वनाथ धाम में कुछ साल पहले कॉरिडोर बना था. सरकार को महसूस हुआ कि इससे काम नहीं चलने वाला. फिर शहर के दालमंडी इलाके से एक ऑप्शनल कॉरिडोर बनाने की योजना बनी. इस कॉरिडोर के लिए 187 घर तोड़े जाने हैं. इलाका मुस्लिम बहुल है. 187 घरों में 6 मस्जिदें भी शामिल हैं. इनमें से 3 को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. बाकी 3 मस्जिदों का कुछ हिस्सा गिराया जाएगा.

Advertisement

वाराणसी में मस्जिदों पर एक्शन

इंडिया टुडे के स्टिंगर रौशन के मुताबिक, 11 जून को यहां 12 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया.  PWD ने पहले से इन मकानों की रजिस्ट्री करवा रखी थी. दालमंडी में अब तक 132 मकानों को गिराया जा चुका है. इसके अलावा वाराणसी डेवलपमेंट अथॉरिटी (VDA) भी 31 अवैध मकानों पर एक्शन लेने वाला है.

Advertisement

वहीं नगर निगम भी 23 जर्जर मकानों पर बुलडोजर चलाने तैयारी में है. PWD के इंजीनियर केके सिंह ने बताया,

 तीन मस्जिदों का कुछ हिस्सा रूट के बीच आ रहा है, इनके कुछ हिस्सों को गिराया जाएगा. बची हुई 3 मस्जिदों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया  जाएगा. मस्जिदों की शिफ्टिंग के लिए कोई जमीन नहीं दी जानी है. सिर्फ जमीन का मुआवजा दिया जाएगा, जैसे बाकी मकान मालिकों को दिया जा रहा है. मस्जिद के लोगों से इसको लेकर बातचीत भी चल रही है.

उन्होंने दावा किया कि जून महीने के अंत तक दालमंडी में मकानों को गिराने का काम खत्म हो जाएगा. वहीं अगले 3 महीने के भीतर कॉरिडोर बनाने का काम भी पूरा हो जाएगा. केके सिंह ने आगे बताया,

Advertisement

 11 जून को तोड़े जा रहे 12 मकानों में से पांच मकान खुद उनके मकान मालिक ही तोड़ रहे हैं.

मकानों को गिराए जाने के दौरान बड़ी संख्या में पुुलिस फोर्स भी तैनात थी. ACP अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया,

 बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, PAC और पैरामिलिट्री की RRF की तैनाती की गई है. अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

बाबा विश्वनाथ धाम जाने के लिए वैकल्पिक रूट (कॉरिडोर) बनाया जा रहा है. इसके लिए दालमंडी के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. कुल 950 मीटर लंबी गली को 60 फीट तक चौड़ा किया जाना है.

वीडियो: रिलीज़ से पहले ही ‘वाराणसी’ का पूरा प्लॉट लीक, कहानी में बड़ा खुलासा

Advertisement