The Lallantop

सरकार बनते ही सब पेट भरने में लग गए... BJP विधायक ने बताया बंगाल में क्या हो रहा

पश्चिम बंगाल के BJP विधायक अमरनाथ सखा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. विधायक सखा ने आरोप लगाया कि BJP के कुछ सीनियर नेता विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अपना फायदा करने में और पैसा कमाने में लगे हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
विधायक अमरनाथ सखा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं (PHOTO- @AmarnathShaka/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक अमरनाथ सखा ने फेसबुक पोस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लेफ्ट फ्रंट से मुकाबला करने के बजाय निजी प्रचार में व्यस्त रहने और पार्टी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
  • अमरनाथ सखा के आरोप ऐसे समय में आए हैं जब पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता समीक भट्टाचार्य ने अवैध वसूली और कट-मनी के मामलों में पदाधिकारियों की भूमिका पर चिंता जताई है।
  • इस आरोप के बाद बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सखा को सोशल मीडिया की बजाय पार्टी के भीतर अपनी शिकायतें व्यक्त करनी चाहिए, जिससे पार्टी संगठनात्मक रूप से प्रतिक्रिया दे सके।

पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक अमरनाथ सखा अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराज हैं. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट कर अपनी पार्टी के नेताओं और कुछ सीनियर लीडर्स पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट का मुकाबला करने के बजाए अपनी खुद की पब्लिसिटी में लगे हैं. सखा के मुताबिक ये नेता रील्स बनाने, फॉलोअर्स बढ़ाने और फैन क्लब बनाने में ज्यादा व्यस्त हैं. और इस बीच लेफ्ट फ्रंट लगातार मजबूत होता जा रहा है. अमरनाथ सखा बंगाल के बांकुरा जिले में पड़ने वाली ओंडा सीट से दो बार के विधायक हैं. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह बरसों से बीजेपी से जुड़े रहे हैं. इसलिए उन्हें जो बातें गलत लगीं, उन पर वह चुप नहीं रह सकते.

Advertisement

बांग्ला में लिखी गई फेसबुक पोस्ट में सखा ने कहा, 

‘मैं किसी को खुश करने की कोशिश नहीं करता. जो भी मुझे गलत लगता है, मैं उसके खिलाफ आवाज उठाता हूं और इसी वजह से मेरे कई दुश्मन बन गए हैं. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

Advertisement

अमरनाथ सखा ने अपनी पोस्ट में लेफ्ट फ्रंट पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 

‘जब से पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई है, कम्युनिस्ट गुट लोगों को उकसाने, गुमराह करने और सरकार के बारे में नकारात्मक सोच बनाने की कोशिश कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि हमारे किसी भी वरिष्ठ नेता ने इसका विरोध नहीं किया है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, वे (बीजेपी नेता) खुद के प्रचार में व्यस्त रहते हैं. CPI(M) का कोई मुकाबला नहीं किया जा रहा, कोई विरोध नहीं हो रहा, कुछ नहीं हो रहा.’

अमरनाथ सखा ने आरोप लगाया कि यहां हर कोई रील बनाने, फॉलोअर्स बढ़ाने और फैन क्लब बढ़ाने में व्यस्त है.

Advertisement
amarnath sakha
अमरनाथ सखा की फेसबुक पोस्ट
पार्टी नेताओं पर निजी हित साधने का आरोप

अमरनाथ सखा ने बंगाल में बीजेपी नेताओं की भी आलोचना की. उनका आरोप है कि विधानसभा चुनावों में जीत के बाद नेता निजी फायदे पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. उन्होंने लिखा,

‘अब जब सरकार सत्ता में आ गई है, तो हर कोई इसके फायदों का मजा लेने में लगा है. उन्हें पार्टी की कोई परवाह नहीं है. बस अपना पेट भरने से मतलब है.’

उन्होंने पार्टी के प्रति ऐसे नेताओं की निष्ठा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पहले वे क्या थे और अब क्या बन गए हैं? सखा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे नेताओं से ऊपर पार्टी को रखें. उन्होंने लिखा,

‘किसी नेता विशेष का अनुयायी बनने के बजाय, पहले पार्टी के अनुयायी बनें. नेता तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन पार्टी रहेगी.’ 

पोस्ट में अमरनाथ सखा ने अपने खुद के राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, 

‘मैंने CPI(M) की हिंसा और आतंक के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस के अत्याचारों का भी सामना किया है. लेकिन लोगों ने हम पर भरोसा किया. पर कुछ लोगों की वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है. फिर भी किसी को इसकी परवाह नहीं है. वे बस पैसा कमाने में लगे हैं.’

(यह भी पढ़ें: '...तो 90% वोटर्स छिटक जाएंगे', बंगाल में RSS ने बीजेपी को बड़ी चेतावनी दी)

कमीशन लेने के आरोप, पार्टी का जवाब

अमरनाथ सखा ने ये आरोप ऐसे समय में लगाए हैं, जब पार्टी के सीनियर नेता समीक भट्टाचार्य ने जबरन वसूली और 'कट-मनी' को लेकर चेतावनी दी है. उनका आरोप है कि पार्टी के पदाधिकारी अवैध वसूली जैसे अपराधों में शामिल हो रहे हैं. इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक सीनियर BJP नेता ने मीडिया से कहा कि अमरनाथ सखा को सोशल मीडिया पर लिखने के बजाय पार्टी के भीतर अपनी चिंताएं उठानी चाहिए.

वीडियो: अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की घंटों तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा बवाल

Advertisement