भारत में कई जगहों पर मानसून ने अपना कहर दिखाया है. इनमें उत्तराखंड सबसे ज्यादा प्रभावित रहा. जहां भारी बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ गिरना और सड़कें जाम जैसी कई घटनाएं हुईं. सरकार ने कई इमरजेंसी कदम उठाए और 69 सडकों पर आवगमन बंद कर दिया. इसी कड़ी में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड-हिमाचल में जमकर होगी बारिश, दिल्ली-यूपी-राजस्थान का हाल भी पता लगा
Weather Forecast Today: उत्तराखंड मानसून की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. IMD ने अब उत्तराखंड समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.


IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन की वजह से 205 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. इसमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं. स्याना चट्टी में भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर यातायात ठप हुआ है. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के मुताबिक, 12 जुलाई को 178 सड़कों पर यातायात फिर से चालू कर दिया गया है जबकि 28 सड़कें अभी भी बंद हैं.
दिल्ली-यूपी का हालदिल्ली में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि उत्तर प्रदश में 4-5 दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस सीजन अभी तक मानसून सामान्य से 17 फीसदी कम ही रहा है. 1 जून से 12 जुलाई तक 158.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य 190.9 मिलीमीटर है.
वहीं, राजस्थान में तेज़ आंधी चलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश नहीं होगी जबकि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. 15 जुलाई के बाद शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर में हल्की बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: मानसून का रुलाना शुरू, इस साल 35% कम बारिश, अभी मुंबई तक भी नहीं पहुंचा
ओडिशा-बंगाल में अच्छी बारिशपश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश दर्ज हुई है. 14 जुलाई तक राज्य के दक्षिण जिलों (बांकुरा, नदिया, मुर्शिदाबाद, आदि) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ओडिशा में इस मानसून सामान्य से 8 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. राज्य के बालासोर, भद्रक, केंद्रापड़ा, बरगढ़, संबलपुर, केवझर, मयूरभंज, कालाहांडी, कंधमाल और रायगड़ा जिलों में भारी बारिश की वजह से येलो अलर्ट जारी हुआ है. पूर्व में हिमाचल प्रदेश के चंबा, मनाली, कुल्लू और मंडी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के अवूरा इलाके में 11 जुलाई को देर रात बादल फटा. इसके बाद आए सैलाब के कारण कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा. कुछ मकान आंशिक रूप से ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई घरों में अब भी पानी भरा हुआ है. प्रभावित परिवार अपने घरों से सामान निकालने और सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं. प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहा है और राहत कार्य जारी हैं.
वीडियो: बारिश के पानी में डूब कर 3 साल की बच्ची की मौत, गार्ड का तैरता शव मिला









