The Lallantop

'पत्नी तभी लौटेगी जब... ', सास के कहने पर बेटे ने मां के खाने में जहर मिला दिया? FIR में दावा

आगरा में एक युवक पर आरोप है कि उसने छोले में जहर मिलाकर अपनी मां को खिलाया. एफआईआर के मुताबिक, उसकी सास ने कथित तौर पर शर्त रखी थी कि पत्नी तभी ससुराल लौटेगी, जब वह अपनी मां को रास्ते से हटा देगा.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अगरा के पिनाहट पुलिस थाना इलाके के बरपुरा गांव में रवींद्र पर अपनी मां राममूर्ति को छोले में जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप है, जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
  • पुलिस की एफआईआर के अनुसार, रवींद्र की सास फूलवती ने अपनी बेटी के साथ घर वापस जाने की शर्त रखी थी कि रवींद्र अपनी मां को रास्ते से हटा देगा, इसलिए उसे जहर देने के लिए मजबूर किया।
  • पुलिस ने रवींद्र और फूलवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और अब आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

‘सास ने कहा था कि मेरी बेटी तुम्हारे साथ तभी वापस जाएगी, जब तुम अपनी मां को रास्ते से हटा दोगे.’ छोले में जहर मिलाकर कथित तौर पर अपनी ही मां की हत्या करने के आरोपी ने ये दावा किया है. पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि उसने ये बात अपने पिता से कही थी. आरोपी का नाम रवींद्र है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जो एफआईआर लिखी गई है, उसमें रवींद्र के साथ उसकी सास फूलवती का नाम भी है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 109 और 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब ये पूरा मामला क्या है, विस्तार से जान लेते हैं. 

आगरा के पिनाहट पुलिस थाना इलाके में एक गांव है बरपुरा. पुलिस एफआईआर के अनुसार, यहां के रहने वाले रवींद्र ने कथित तौर पर 9 जुलाई की दोपहर लगभग 3 बजे अपनी मां राममूर्ति को छोले खाने को दिए. इस छोले में जहर मिलाया गया था. इसे खाने के बाद राममूर्ति की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

इस घटना के बाद राममूर्ति के पति रणवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया कि रवींद्र ने अपने पिता को बताया कि छोले में मिलाने के लिए जहर उनकी सास फूलवती ने दिया था. फूलवती ने रवींद्र को गटपुरा गांव बुलाया और उसे जहर से भरा एक पैकेट सौंप दिया. फूलवती ने कहा कि वह अपनी बेटी यानी रवींद्र की पत्नी को तभी वापस भेजेगी, जब रवींद्र अपनी मां को रास्ते से हटा देगा. यानी उसे जहर देकर मार देगा.

ये भी पढ़ेंः मां-बाप ने झगड़ा कर घर छोड़ा, 2 बेटियां खाने की तलाश में दिल्ली से नागपुर पहुंच गईं

ये आरोप रवींद्र और फूलवती पर एफआईआर में लगाए गए हैं. पुलिस की ओर से जांच के बाद इनकी पुष्टि होना अभी बाकी है.

Advertisement

आरोपी के भाई मुकेश ने बताया कि रवींद्र की पत्नी अपने मायके में रह रही थी. उनकी मां फूलवती ने रवींद्र के सामने शर्त रखी कि अगर वो अपनी मां को जहर दे देगा तभी उनकी बेटी उसके साथ वापस जा पाएगी. मुकेश ने आरोप लगाया कि रवींद्र ने बाद में छोले में जहर मिलाकर मां को दे दिया.

इन सभी दावों की भी जांच चल रही है.

वीडियो: Jaipur Neeraj Sharma Murder Case: क्या आयुषी ने मां के पहले पिता की हत्या की?

Advertisement