The Lallantop

अस्पताल में सो रहे मरीजों के स्मार्टफोन लेकर भागा चोर, वीडियो वायरल

चोरी की ये वारदात 15 जुलाई की सुबह सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में स्थित डॉ. विनोद कुमार न्यू जीवनदान अस्पताल में हुई. एक युवक दबे पांव चेहरे को तौलिए से ढक कर मरीजों के जनरल वार्ड में दाखिल होता है.

Advertisement
post-main-image
अस्पताल से 3 फोन चुराकर भागा चोर. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बदायूं जिले के डॉ. विनोद कुमार न्यू जीवनदान अस्पताल के जनरल वार्ड में एक युवक ने तीन मरीजों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए, जिसे वार्ड के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड किया गया।
  • चोरी की घटना सुबह के समय हुई जब सभी मरीज गहरी नींद में सो रहे थे और आरोपी ने अपना चेहरा तौलिए से ढक रखा था जिससे वह असानी से वार्ड में दाखिल हो पाया।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक अस्पताल से चोरी की वारदात सामने आई है. चोरी अस्पताल के जनरल वार्ड में हुई, जहां कई मरीज गहरी नींद में सो रहे थे. इसी बीच एक युवक आया और तीन मरीजों के मोबाइल फोन लेकर रफू चक्कर हो गया. यह सारी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सागर गोस्वामी की रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी की ये वारदात 15 जुलाई की सुबह सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में स्थित डॉ. विनोद कुमार न्यू जीवनदान अस्पताल में हुई. एक युवक दबे पांव चेहरे को तौलिए से ढक कर मरीजों के जनरल वार्ड में दाखिल होता है. उस समय सभी मरीज गहरी नींद में सो रहे थे. चोर बेखौफ होकर एक-एक करके 3 मरीजों के बेड के पास गया और उनके मोबाइल फोन चुराकर अपने जेब में डाल लिए.

इसके बाद एक बेड पर सो रही महिला की ओर बढ़ा, लेकिन उसकी नींद खुलने पर भाग गया. महिला के शोर मचाने पर वार्ड के सभी मरीज जगे, जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वार्ड और अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया. साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य टेक्निकल सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में लगी है.

यह भी पढ़ें: UPSC नहीं निकला तो पूर्व मुख्य सचिव का बेटा फर्जी IPS बना, फिर तो…

मामले की पुष्टि CO सिटी राहुल पाण्डेय ने की. CO ने बताया की आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर चोरी की वारदात के बाद अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच डॉक्टर ने ऑर्गन ख़राब होने की चेतावनी दी

Advertisement