The Lallantop

दरोगा ने लिफ्ट ली फिर चोरी किए ट्रक वाले के 20 हजार रुपये, पिटते ही वर्दी से गिरने लगे नोट

Truck Driver ने दावा किया कि Sub-Inspector ने उनके 20,000 रुपये चुराए हैं. घटना से जुड़े वीडियो में ट्रक ड्राइवर आरोपी दरोगा से अपने पैसे मांगते, और सरेआम पीटते नजर आ रहे हैं. आसपास जमा लोग वीडियो बनाने लगे. जमीन पर नोट गिरने लगे.

Advertisement
post-main-image
वर्दीधारी दरोगा गिरीश मिश्रा पर पैसे चोरी करने का आरोप लगा. (स्क्रीनग्रैब:ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हमीरपुर जिले के दरोगा गिरीश मिश्रा पर ट्रक ड्राइवर द्वारा 20,000 रुपये चोरी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
  • दरोगा गिरीश मिश्रा ने कानपुर से हमीरपुर जाते समय ट्रक में सवार होकर चालक के 20,000 रुपये चोरी करने का आरोप ट्रक ड्राइवर महेश ने लगाया है।
  • इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और संबंधित अधिकारी ने निलंबन तथा जांच की प्रक्रिया शुरू की है।
author-image
नाहिद अंसारी

उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने कथित तौर पर वो काम किया, जिसे रोकने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस महकमा यूपी पुलिस बना है. वो है चोरी. हमीरपुर जिले में एक ट्रक ड्राइवर ने दोरागा गिरीश मिश्रा पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है. पहले तो ट्रक ड्राइवर ने वर्दी की इज्जत करते हुए आरोपी दरोगा को कानपुर से हमीरपुर तक लिफ्ट दी. फिर दरोगा ने कथित रूप से अपनी ही वर्दी की इज्जत को मिट्टी में मिलाते हुए ट्रक वाले के पैसे चुरा लिए. वीडियो में दरोगा की वर्दी से 500-500 रुपये के नोट जमीन पर गिरते दिखे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े नाहिद अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर आरोपी दरोगा गिरीश मिश्रा को पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरीश मिश्रा की तैनाती हमीरपुर जिले में ही है. सोमवार, 6 जुलाई को हमीरपुर पुलिस ने बताया कि दोरागा गिरीश कुमार को तुरंत सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

दरोगा गिरीश मिश्रा कानपुर से हमीरपुर जाना था. पीड़ित ट्रक ड्राइवर महेश ने बताया कि घाटमपुर से पहले वर्दी पहने दरोगा ने हाथ दिया, तो उन्होंने उन्हें ट्रक में बैठा लिया. महेश ने आरोप लगाया कि दरोगा ने रास्ते में ही ट्रक में रखे 20 हजार रुपये चुराकर अपनी वर्दी मे छिपा लिए थे. वो ट्रक से उतरकर जाने लगे. ड्राइवर ने आगे बताया,

Advertisement

"हमने गाड़ी रोकी तो ये (दरोगा) कूदकर भागने लगे. हम जोर-जोर से चिल्लाए कि हमारा पैसा लेकर कहां ले जा रहे हैं? वहां से ओमनी आ रही थी. उन्होंने (दरोगा) ने हाथ दिया और फिर ये बैठकर फरार हो गए. मैंने इनका पीछा किया. दरोगा यमुना नदी पार करके उतरे और वापस जा रहे थे. हमने वहां इन्हें पकड़ा..."

महेश ने दावा किया कि दरोगा ने उनके 20,000 रुपये चुराए हैं. सोशल मीडिया पर घटने से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ट्रक ड्राइवर आरोपी दरोगा से अपने पैसे मांगते और सरेआम पीटते नजर आ रहे हैं. आसपास जमा लोग वीडियो बनाने लगे. जमीन पर नोट गिरने लगे. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस आरोपी दरोगा को गाड़ी में बैठाकर ले गई.

हमीरपुर सदर के सर्किल ऑफिसर (CO) यशपाल सिंह ने बताया,

Advertisement

"सोशल मीडिया पर 6 जुलाई 2026 को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उप निरीक्षक (दरोगा) पर पैसा चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है. उक्त प्रकरण में संबंधित व्यक्ति से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर हमीरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है."

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पहले होमगार्ड को मारा और दी गालियां, पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़ करने लगा मिन्नत

CO यशपाल सिंह ने आगे बताया कि आरोपी दरोगा गिरीश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन के आदेश दिए गए हैं.

वीडियो: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी के घर पंहुचा लल्लनटॉप, आरोपी के पिता क्या बोले?

Advertisement