अमेरिका अपनी 250वीं सालगिरह मनाया रहा है और जश्न की खुशी में उसने एक iPhone 17 Pro Max जमीन में दफन (iPhone 17 Pro Max Buried) कर दिया है. फिलाडेल्फिया के हिस्ट्री पार्क में एक बहुत बड़ा टाइम कैप्सूल दबाया गया है. इस कैप्सूल में अमेरिका के अलग-अलग राज्यों की कई तरह की चीज़ें रखी गई हैं, जिनमें से एक है कॉस्मिक ऑरेंज रंग वाला Apple का iPhone 17 Pro Max. इस टाइम कैप्सूल को साल 2276 में खोला जाएगा, जब अमेरिका अपनी 500वीं सालगिरह मनाएगा. अब सवाल ये है कि क्या डिवाइस आज से 250 साल बाद भी काम करेगा.
अमेरिका ने दफनाया iPhone 17 Pro Max, वजह जानकर जश्न मनाने लगेंगे
अगर यह हैंडसेट चालू हालत में रहता है, तो यह आने वाली पीढ़ियों को 21वीं सदी के लोगों की डिजिटल जिंदगी की एक अनोखी झलक (iPhone 17 Pro Max Buried) दिखा सकता है. डिवाइस में सेव की गई फोटो और नोट्स से लेकर दूसरी डिजिटल चीज़ों तक, यह स्मार्टफ़ोन आज की जिंदगी की एक अनोखी तस्वीर आने वाली पीढ़ी के सामने पेश कर सकता है.


अगर यह हैंडसेट चालू हालत में रहता है, तो यह आने वाली पीढ़ियों को 21वीं सदी के लोगों की डिजिटल जिंदगी की एक अनोखी झलक दिखा सकता है. डिवाइस में सेव की गई फोटो और नोट्स से लेकर दूसरी डिजिटल चीज़ों तक, यह स्मार्टफ़ोन आज की जिंदगी की एक अनोखी तस्वीर आने वाली पीढ़ी के सामने पेश कर सकता है.
अरे भईया ये सिर्फ फोन थोड़े ना है, तकनीक का उम्दा नमूना है. वीडियो क्वालिटी के लिए आज भी मार्केट में इसका दूर तक कोई मुकाबला नहीं है. कुछ महीने पहले NASA के Artemis II के यात्रियों के साथ अंतरिक्ष घूम कर आया है. Artemis II के अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती की शानदार जबरदस्त जिन्दाबाद तस्वीरें शेयर की थीं. Apple का फ्लैगशिप डिवाइस होने के नाते, यह आज की कंज्यूमर टेक्नोलॉजी का असल उदाहरण है. इसलिए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखने लायक माना गया है.
ये भी पढ़ें: NASA के Artemis II ने iPhone 17 Pro Max से तस्वीरें भेजीं, लोग सैमसंग को चिढ़ाने लगे
iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है. इस डिवाइस में Apple का 3nm A19 Pro चिपसेट है, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB तक NVMe स्टोरेज दिया गया है. खिकक-खिचक करने के लिए फोन में ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें वाइड, 4x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं. साथ ही, बेहतर डेप्थ सेंसिंग और ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव के लिए इसमें LiDAR स्कैनर भी दिया गया है.
भारत में इसके 256 जीबी वाले बेस मॉडल का दाम 149,999 रुपये है.
वीडियो: E20 फ्यूल पर बवाल के बीच सरकार ने कौन सा बड़ा दावा किया?
















