The Lallantop

एक प्लेट मोमोज की कीमत 85 लाख! 14 साल के लड़के ने घर के गहने चुरा लिए

उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़के ने मोमोज़ के लत के चलते घर से लाखों के गहने चोरी किए और Street Vendor को दे दिए. स्ट्रीट वेंडर ने इसके बदले मुफ्त मोमोज़ का वादा किया था.

Advertisement
post-main-image
नाबालिग लड़के ने मोमोज़ के लत के चलते घर के गहने लुटा दिए. (सांकेतिक तस्वीर)
author-image
राम प्रताप सिंह

क्या आपको भी मोमोज़ पसंद है? वही जो मार्केट में अलग-अलग दामों में, अलग-अलग किस्म के मिलते हैं- तंदूरी, सूपी, ग्रिल्ड, कुरकुरे वगैरह वगैरह. लेकिन असली सवाल ये है कि कितना पसंद है? क्या दे सकते हैं आप एक प्लेट मोमोज़ के बदले? उत्तर प्रदेश में एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. 14 साल का एक लड़का है. लड़कपन की उम्र में खाने का शौकीन है. शौक कब लत में बदल गया पता ही नहीं चला. लड़का मोमोज़ के बदले घर से गहने चुराकर ले जाने लगा. मोमोज़ बेचने वाले के बहकावे में आकर लाखों के गहने लुटा दिए. 

Advertisement
क्या है मामला? 

जानकारी के मुताबिक़, मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के एक गांव का है. लड़का कक्षा 7 का छात्र है. लड़के के पिता ने बताया कि उनके बेटे को मोमोज़ बहुत पसंद है. रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक मोमोज़ का स्टॉल था जिसे 3 लोग चलाते थे. आरोप है कि मोमोज़ के दुकानदार लड़के को मुफ्त मोमोज़ खिला रहे थे. फिर उन्होंने उससे धीरे-धीरे घर से गहने मंगवाने शुरू किए. लड़के ने मोमोज़ की लत के चलते अपने घर से गहने लाने शुरू कर दिए. 

लड़के के पिता विमलेश वाराणसी में एक पुजारी है. जब उन्हें चोरी का पता चला तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मोमोज़ की स्टॉल लगाने वाले 3 लोग थे. उन्होंने उनके बेटे को गहनों के बदले मुफ्त मोमोज़ का झांसा दिया. 

Advertisement

घटना की जानकारी तब मिली जब शिकायतकर्ता की बहन उनके घर पहुंचीं. उनके गहने मांगने पर घरवालों ने अलमारी खोला. अलमारी खोलने के साथ ही उनके होश उड़ गए. अलमारी के अंदर गहने  नहीं थे. शिकायत के मुताबिक़, गहनों की कीमत लगभग 85 लाख रुपये है. घरवालों ने लड़के से पूछा. लड़के ने घरवालों  को सब सच बता दिया.

इसके बाद विमलेश अपने बेटे को लेकर रामपुर कारखाना थाना पहुंचे. उन्होंने तीन मोमोज़ दुकानदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

वीडियो: बजट से पहले क्यों गिरे सोना-चांदी के भाव? अभी निवेश करें या नहीं! एक्सपर्ट ने बताया

Advertisement

Advertisement