उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दरोगा एक युवक को पीटता हुए दिखाई दे रहा है. महज बारह सेकंड में उसने कथित तौर पर छह थप्पड़ और घूंसे जड़ दिए. जिस युवक की पिटाई की गई, उस पर एक दुकान से सामान चोरी करने का आरोप था. पुलिस तक वीडियो पहुंचा तो मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
यूपी में दरोगा ने सेकंडों में जड़े 6 थप्पड़, पुलिस तक पहुंचा वायरल वीडियो
Uttar Pradesh: Bijnor का यह वीडियो सिर्फ 12 सेकेंड का है, जिसमें दरोगा युवक को लगातार 6 थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. युवक चुपचाप खड़ा रहता है. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो गया.


आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला थाना मंडावली क्षेत्र की भागूवाला चौकी का है. इस चौकी के इंचार्ज हैं सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव. वीडियो में कथित तौर पर संजय यादव युवक को पीट रहे हैं. वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है. लेकिन वायरल अब हुआ है.
यह वीडियो सिर्फ 12 सेकेंड का है, जिसमें दरोगा युवक को लगातार 6 थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. युवक चुपचाप खड़ा रहता है और आसपास कुछ अन्य लोग भी मौजूद नजर आते हैं. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो गया. लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
हालांकि वीडियो में युवक का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है. बिजनौर पुलिस ने सोशल X पर जवाब देते हुए कहा है कि मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी (CO) नगीना को निर्देश दिए गए हैं और रिपोर्ट मांगी गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी: दरोगा ने छह सेकंड में 10 बार बरसा दी बेल्ट, वीडियो वायरल
क्या है मामला?जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है. उस समय दरोगा संजय कुमार यादव अपने क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे. वहां एक युवक पर स्थानीय दुकान से सामान ले जाने का आरोप था. इल्जाम है कि इसी दौरान दरोगा ने ग्रामीणों के सामने युवक की पिटाई कर दी.
वीडियो सामने आने के बाद जिले में चर्चा शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर कई लोग पुलिस के इस बर्ताव पर नाराजगी जता रहे हैं. कुछ लोग मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की मांग भी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी.
वीडियो: यूपी में दरोगा ने नारियल के पैसे मांगने पर विक्रेता को पीट दिया, वीडियो वायरल


















