The Lallantop

कार चलाते हुए देख रही थी पोर्न, एक्सीडेंट हुआ, एक शख्स की जान ले ली

महिला पर कार चलाते समय अपने फोन पर पोर्न क्लिप देखने का आरोप है. उसकी इस हरकत की वजह से एक एक्सीडेंट हो गया और एक यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
महिला पर पोर्न देखते हुए कार चलाने का आरोप है (COURTSEY- सांकेतिक तस्वीर, ITG)

कार चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना मना है. फिर भी कई लोग ऐसे मिल जाएंगे जो फोन पर तो होंगे ही, रील भी देख रहे होंगे. लेकिन कैलिफोर्निया की एक महिला ने तो हद ही कर दी. महिला पर यूटा में कार चलाते समय अपने फोन पर पोर्न क्लिप देखने का आरोप है. आरोप है कि उसकी इस हरकत की वजह से एक एक्सीडेंट हो गया और एक यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement
क्या है पूरी घटना?

फॉक्स 13 की रिपोर्ट के मुताबिक ये पूरी घटना 12 जून की है. इस दिन 44 साल की क्रिस्टीन चाओ यूटा के लेवन के पास 'इंटरस्टेट 15' पर गाड़ी चला रही थीं. वहां पर हो रहे कंस्ट्रक्शन के कारण ट्रैफिक धीमा हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान चाओ की कार एक सफेद सेडान से टकरा गई. फिर सफेद वाली गाड़ी आगे चल रही एक SUV से जा भिड़ी. इस टक्कर के कारण तीनों गाड़ियां सड़क से नीचे उतर गईं. सेडान में 66 साल के स्कॉट लावार लिचफील्ड नाम के एक व्यक्ति सवार थे. उनके सिर में गंभीर चोट आई. पीड़ित को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया. लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद क्रिस्टीन पर ऑटोमोबाइल होमिसाइड' (गाड़ी से हुई मौत) का आरोप लगा. अमेरिका में यह एक गंभीर अपराध है जिसो सेकंड-डिग्री फेलोनी कहा जाता है. 12 जून को हुई इस घटना के लिए क्रिस्टीन पर 20 अक्टूबर को चार्ज लगाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक,

Advertisement

‘दो गाड़ियां धीमी गति से चल रही थीं, तभी आरोपी क्रिस्टीन चाओ की कार सबसे पीछे वाली गाड़ी से टकरा गई, जिससे वह गाड़ी अपने आगे चल रही दूसरी गाड़ी से जा टकराई.’

एक्सीडेंट से 2 मिनट पहले देख रही थी पोर्न

आरोपी क्रिस्टीन चाओ के फोन की तलाशी ली गई तो अधिकारियों को पता चला कि हादसे से दो मिनट से भी कम समय पहले उसने एक पोर्नोग्राफी वेबसाइट खोली थी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर ब्रेक के कोई निशान नहीं मिले, जिससे पता चलता है कि चाओ ने गाड़ी की स्पीड कम करने की कोई कोशिश नहीं की.

 (यह भी पढ़ें: पोर्न में 'चोक‍िंग', 'देवर-भाभी' वाले सीन पर ब्रिटेन ने लगाया बैन, देखने-शेयर करने पर होगी जेल)

Advertisement

फिलहाल इस मामले पर कानूनी कार्रवाई जारी है. जांच के दौरान क्रिस्टीन चाओ पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी. हालांकि आरोप लगने का मतलब यह नहीं है कि वह दोषी ही हैं, अंतिम परिणाम कानूनी कार्यवाही पर ही निर्भर करेगा.

वीडियो: यूक्रेन में पोर्न को कानूनी बनाने की तैयारी, टैक्स से खरीदे जाएंगे 30 हजार ड्रोन?

Advertisement