UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. राजस्थान के कोटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है. राजेश्वरी सुवे दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे.
UPSC Results 2025: कोटा के अनुज अग्निहोत्री बने नंबर वन, टॉप 10 कैंडिडेट के नाम जानें
UPSC Exam Results 2025: सिविल सर्विसेज के फाइनल एग्जाम में 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इनमें सामान्य वर्ग से 317, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 104, पिछड़ा वर्ग (OBC) से 306, अनुसूचित जाति (SC) से 158 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 73 उम्मीदवार सफल हुए हैं.


UPSC सिविल सर्विस 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया. चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे.
सिविल सर्विसेज के फाइनल एग्जाम में 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इनमें सामान्य वर्ग से 317, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 104, पिछड़ा वर्ग (OBC) से 306, अनुसूचित जाति (SC) से 158 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 73 उम्मीदवार सफल हुए हैं.
958 सफल उम्मीदवारों में से 180 उम्मीदवारों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), 55 उम्मीदवारों का चयन इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और 150 का चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ है. इसके अलावा 507 लोगों का चयन 'ग्रुप A' सेंट्रल सर्विसेज और 195 लोगों का 'ग्रुप B' सर्विसेज के लिए हुआ है.
कोटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री पहले, राजेश्वरी सुवे दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं. इनके अलावा राघव झुनझुनवाला चौथे स्थान पर, इशान भटनागर पांचवें, जिनिया अरोरा छठवें, एआर राजा मोहिदीन सातवें, पक्षाल सेक्रेटरी आठवें, आस्था जैन नौवें और उज्ज्वल प्रियांक दसवें नंबर पर रहे.
UPSC ने रिजल्ट जारी करने के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. UPSC के कैंपस में एग्जामिनेशनल हॉल के पास एक फैसिलिटेशन काउंटर भी है. कैंडिडेट अपने एग्जाम/ रिक्रूटमेंट के बारे में कोई भी जानकारी वर्किंग डेज में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुद आकर या टेलीफोन नंबर 23385271/ 23381125 / 23098543 पर ले सकते हैं.
वीडियो: UPSC 2026 के नोटिफिकेशन में इतनी गलतियां, चल क्या रहा है?















.webp?width=120)




