The Lallantop

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत, जल्द होगी झमाझम बारिश

India Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बादलों की चहल-कदमी बढ़ रही है. इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. जानिए कब मिलेगी राहत.

Advertisement
post-main-image
फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. (PTI)

सोमवार, 27 अप्रैल से देश के बड़े हिस्सों में चिल-चिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव तो बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद हालात सुधर सकते हैं. बारिश और धूल भरी आंधी आने की उम्मीद है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बादलों की चहल-कदमी बढ़ रही है. इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मौसम विभाग के नए अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस इलाके पर असर डालेंगे, जिससे तापमान कम हो सकता है. धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक मौसमी सिस्टम है जो मेडिटेरेनियन रीजन से शुरू होता है और पूरब की ओर बढ़ता है. इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में नमी और अस्थिरता आती है. ये सिस्टम गर्मियों के पीक महीनों में लंबे समय तक चलने वाली गर्मी को रोकने में बहुत जरूरी हैं. 

कब मिलेगी गर्मी से निजात?

26 अप्रैल को जारी प्रेस रिलीज में IMD ने बताया कि 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत, 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच मध्य भारत और 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दक्षिणी भारत में भी गरज के साथ बौछार की उम्मीद है.

Advertisement
india weather
(IMD)

इस हफ्ते उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. इन इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

IMD का मौसम पूर्वानुमान
  • 27 और 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद. 28 से 30 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और 28 अप्रैल से 2 मई को उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर काफी बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा स्पीड तक) चलने की संभावना है.
  • 27 अप्रैल से 2 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा स्पीड तक) चलने की संभावना है.
  • 28 अप्रैल से 2 मई को उत्तर प्रदेश, 26 से 29 अप्रैल क राजस्थान में भी हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, जबकि उत्तराखंड में 28 और 29 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि की आशंका है.
delhi weather
(IMD)
दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR के लिए IMD ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. हल्के बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति रहेगी. दोपहर या शाम को बहुत हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बूंदे पड़ने की संभावना है.

उत्तर भारत में ऐसे मौसम में बदलाव के लिए आम तौर पर धूल भरी आंधी आती है. इसके आने की भी उम्मीद है. ये तूफान आम तौर पर तेज हवाओं की वजह से आते हैं जो ढीली मिट्टी को ऊपर उठाती हैं और विजिबिलिटी कम कर देती हैं. इसके बाद अक्सर अचानक बारिश होती है और तापमान गिर जाता है.

Advertisement

मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि बारिश गर्मी की तपिश से राहत दिलाने में मददगार तो होगी, लेकिन साथ में आने वाले तूफान से कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं. कम विजिबिलिटी, ट्रैफिक में देरी और तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है.

वीडियो: साइंसकारी: भारत ने बना लिया Fast Breeder Reactor जो अमेरिका के पास भी नहीं, लेकिन ये होता क्या है?

Advertisement