The Lallantop

UPSC का नोटिफिकेशन देखा? इतनी गलतियां देखकर विश्वास नहीं होगा, माथा पकड़ लेंगे

UPSC CSE 2026 के Notification में कई स्पेलिंग मिस्टेक पाई गई हैं. नोटिफिकेशन में ‘Examination’ बना ‘Examinaiton’ और 'candidates' को 'cadidates' लिखा गया है. देखिए और कितनी गलतियां हैं?

Advertisement
post-main-image
UPSC के नोटिफिकेशन में 'examination', 'candidates' जैसे कई शब्द गलत.

आमतौर पर बच्चों की कॉपियों में ज़्यादातर स्पेलिंग मिस्टेक देखने को मिलती हैं. लेकिन देश का सबसे मुश्किल एग्जाम कंडक्ट कराने वाली बॉडी के खुद के नोटिफिकेशन में भतेरों गलतियां निकलीं. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नोटिफिकेशन में कई स्पेलिंग और ग्रामर मिस्टेक्स सामने आई हैं, जिनमें Candidates, Examination और Benchmark जैसे शब्दों की गलतियां शामिल हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने 40 से ज्यादा त्रुटियों का दावा किया है, जिसके बाद आयोग का नोटिस चर्चा में है. जानिए पूरा मामला और कहां-कहां दिखीं ये गलतियां?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगी. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS बनने का सपना देखते हैं. लेकिन इस बार नोटिफिकेशन एक अलग वजह से चर्चा में है. वजह है इसमें दिखीं कई स्पेलिंग और भाषा संबंधी गलतियां. 

अमित किल्होर नाम के एक एक्स यूजर ने दावा किया है कि इस नोटिफिकेशन में 40 से ज्यादा स्पेलिंग, ग्रामर और सेंटेंस स्ट्रक्चर से जुड़ी गलतियां हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. 

Advertisement

UPSC क्या करता है?

UPSC भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है. इसका काम देश के लिए योग्य और ईमानदार अफसरों का चयन करना है. यहीं से चुने गए अधिकारी आगे चलकर जिलों में कलेक्टर और एसपी बनते हैं, कानून व्यवस्था संभालते हैं और विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए इसे भारत की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ भी कहा जाता है.

नोटिफिकेशन में ‘Examination’ बना ‘Examinaiton’

4 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के पेज नंबर 2 के “How to Apply” सेक्शन में Examination की स्पेलिंग गलत लिखी मिली. यहां EXAMINATION की जगह Examinaiton लिखा था. यही गलती पेज 17 और 156 पर भी नजर आई.

Advertisement
Candidates की जगह ‘Cadidates’

पेज नंबर 2 पर ही candidates को CADIDATES लिखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि ठीक दो लाइनों नीचे यही शब्द सही स्पेलिंग में मौजूद है. अगर दस्तावेज का ठीक से रिव्यू हुआ होता, तो शायद ऐसी गलती बार बार न दिखती. बताया गया है कि पेज 2 के अलावा 18, 24 और 156 पर भी candidates की जगह cadidates लिखा हुआ है.

Benchmark बना ‘Bechmark’

पेज नंबर 7 पर बेंचमार्क डिसेबिलिटी से जुड़ी सर्विसेज की सूची दी गई है. चार्ट के ऊपर तो Benchmark सही लिखा है, लेकिन नीचे आते आते यही शब्द Bechmark हो गया. इसी पेज पर Functional की स्पेलिंग भी Functinal लिखी मिली.

Abbreviations भी हो गया गलत

पेज नंबर 8 पर “List of Abbriviations” लिखा है, जबकि सही स्पेलिंग Abbreviations होती है. पेज नंबर 9 पर परीक्षा केंद्रों की सूची में Kolkata को KOLKATTA लिखा गया है. हैरानी की बात यह है कि इसी पेज पर एक जगह Kolkata सही भी लिखा हुआ है. वहीं पेज नंबर 67 पर agro-based industries की जगह ago-based industries लिखा मिला. यहीं Public Sector Undertaking के बजाय public sector underkings लिखा हुआ था. साथ ही associated की स्पेलिंग asssocited नजर आई.

BEYOND बना ‘BEYND’

नोटिफिकेशन के आखिरी पेज पर BEYOND की स्पेलिंग BEYND लिखी गई है. अब सवाल यह भी उठता है कि अगर ऐसी गलतियां उम्मीदवार कर दें, तो उनके नंबर कट सकते हैं. ऐसे में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा कराने वाली संस्था के नोटिफिकेशन में ये त्रुटियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

वीडियो: UPSC CSE 2024: रिजल्ट के साल भर बाद आई आंसर की पर विवाद क्यों?

Advertisement