The Lallantop

मऊ में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या की, गला काटते हुए वीडियो बनाया

Woman kills father-in-law Mau: मऊ में एक महिला पर अपने ससुर की हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि उसने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी बहू ने तीन लोगों के साथ मिलकर ससुर की हत्या की. (फोटो-इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक महिला ने कथित तौर पर अपने ससुर की हत्या कर दी. आरोप है कि महिला ने अपने कथित प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बनाया. मृतक की पहचान सुबच्चन राजभर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी बहू पिंकी राजभर, राममिलन, सुधीर और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े दुर्गा किंकर सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 1 फरवरी की रात थाना सरायलखंसी क्षेत्र केचोरपाखुर्द गांव में हुई. अगले दिन सुबच्चन का शव परिवार वालों को आम के बाग में मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस की जांच में पता लगा कि पिंकी का पति पिछले दो सालों से दुबई में है. इसी दौरान उसके और राममिलन (प्रेमी) के बीच पिछले डेढ़ साल से बातचीत हो रही थी. 

बताया गया कि उनके रिश्ते के बारे में सुबच्चन राजभर को पता लग गया था. इसे लेकर उन्होंने पिंकी को काफी डांटा और भला-बुरा कहा था. जब इस बात की जानकारी राममिलन को लगी, तो उसने अपने दो साथियों के साथ हत्या का प्लान बनाया. 

Advertisement

मऊ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया,

“1 फरवरी की रात थाना सरायलखंसी के मौजा मठिया में सुबच्चन की गला काटकर हत्या की गई थी. हत्या में मृतक की बहू पिंकी राजभर का नाम आया है. पिंकी का उसकी मौसी के लड़के से प्रेम संबंध था. उसने राममिलन से कहा था कि मृतक उसके साथ मारपीट कर रहा है. इसकी हत्या करनी है.”

पुलिस ने आगे बताया कि राममिलन ने मृतक को शराब पीने के बहाने गांव के ट्यूबेल पर बुलाया. वहां राममिलन ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सुबच्चन का गला काटकर हत्या कर दी और इसका वीडियो भी बनाया. पुलिस की पूछताछ में पिंकी राजभर ने बताया कि उसके ससुर ने उस पर बुरी नीयत के साथ एक-दो बार हमला किया था. उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की थी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, राममिलन राजभर ने बताया कि पिंकी उसकी मौसी की लड़की है. दोनों का ऐसा कोई संबंध नहीं था. बस डेढ़ साल से बात होती थी. मृतक इनके साथ गलत हरकत करता था. उसने दावा किया कि सुबच्चन ने पिंकी का मंगलसूत्र ‘छीन’ लिया था और उसको बहुत मारा भी था. जब घर पर कोई नहीं था, तब उनके साथ रेप करने की कोशिश की थी. 

फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और बाइक को कब्जे में ले लिया है.

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक के डिटेंशन को लेकर सरकार को क्या सलाह दिया?

Advertisement