The Lallantop

पतियों से परेशान महिलाओं की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर दोनों ने शादी कर ली

UP Woman Marriage: दोनों महिलाएं अपने पतियों की प्रताड़ना से परेशान थीं. दोनों पहले तो एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर जुड़ीं. अब दोनों ने शादी रचा ली है.

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश के देवरिया का है मामला. (फोटो- आजतक)
author-image
राम प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश के देवरिया से दो महिलाओं के आपस में शादी (Same Sex Marriage) कर ली. बताया गया कि दोनों अपने पतियों से परेशान थीं. एक-दूसरे से Instagram पर मिली थीं. वहीं दोस्ती हुई. आपस में प्रेम हुआ और अब शादी कर ली. शादी करते हुए एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और एक ने दूसरी की मांग में सिंदूर भरा.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं अपने पतियों की प्रताड़ना से परेशान थीं. दोनों पहले तो एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर जुड़ीं. ऐसा करीब छह साल तक चला. इसके बाद अब दोनों ने शादी रचा ली है. शादी करने के लिए दोनों पास मंदिर में गए थे. यहां दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, एक ने दूसरी की मांग में सिंदूर भरा और शादी कर ली.

बताया गया कि जैसे ही दोनों शादी करके वापस घर की ओर लौट रहे थे तो इन पर गांव के लोगों की नज़र पड़ी. कैमरे तनने लगे. फिर क्या था, दोनों ने विस्तार से अपनी प्रेम कहानी सबको बता दी. दोनों का कहना है कि वे जन्म-जन्मांतर तक साथ रहेंगे. उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता. 

Advertisement

मामला बांसगांव इलाके का है. दोनों महिलाएं शादीशुदा थीं. लेकिन पतियों से काफी परेशान थीं. एक महिला का कहना है कि पति शराब के नशे में रोज़ उसके साथ मारपीट करता था. रोज़-रोज़ की मारपीट से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई थी. उसने बताया कि उसके चार बच्चे भी हैं. 

दूसरी महिला का कहना है कि उसका पति भी काफी शराब पीता था. बेवजह उस पर शक करता था. इसी कारण से उसने भी पति को छोड़ दिया था. इसी के थोड़े वक्त के बाद दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर मिले. यहां दोनों की दोस्ती हुई. दोनों एक-दूसरे का साथ अपने दुख-दर्द शेयर किया करते थे. थोड़े ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. 

महिला का कहना है कि करीब छह बरसों तक एक हम एक-दूसरे से जुड़े रहे. दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसम खाई है. 23 जनवरी को दोनों ने गोरखपुर से देवरिया के रुद्रपुर में दुग्धेश्वर मंदिर में पहुंचे और शादी के बंधन में बंध गए. दोनों का कहना है कि वे अब एक-दूसरे का साथ रहेंगे. उन्हें अब कोई अलग नहीं कर सकता. फिलहाल उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है. लेकिन वे किराए पर एक घर लेकर साथ रहेंगे.

Advertisement

वीडियो: राम गोपाल वर्मा को 7 साल पुराने केस में मुंबई कोर्ट ने ठहराया दोषी

Advertisement