पंजाब की जेल व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. यहां की लुधियाना सेंट्रल जेल के एडिशनल सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है. उन पर जेल के अंदर पैसे लेकर कैदियों को लग्जरी सुविधाएं देने का रैकेट चलाने का आरोप है. सेंट्रल जेल के निलंबित एडिशनल सुपरिटेंडेंट का नाम बलवीर सिंह है. आरोप है कि उन्होंने कैदियों को जनरल वार्ड से सुपीरियर बैरक में शिफ्ट करने के लिए पैसे लिए.
लुधियाना सेंट्रल जेल के कैदियों से पैसे लेकर लग्जरी सर्विस दी, 4 लाख ऐंठने वाले एडिशनल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
Ludhiana Central Jail: लुधियाना सेंट्रल जेल के एडिशनल सुपरिटेंडेंट बलवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 11 लोगों से 2-4 लाख रुपये तक रिश्वत ली है. बताया गया कि लेन-देन कैश में हुआ था. अब अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बलवीर सिंह ने कथित तौर पर 11 अंडर-ट्रायल कैदियों को फैसिलिटी देने के लिए 2-4 लाख रुपये तक रिश्वत ली. इन 11 लोगों का GST फ्रॉड से जुड़े मामलों में ट्रायल चल रहा है. बताया गया कि लेन-देन कैश में हुआ था.
क्या है पूरा मामला?ये डिसिप्लिनरी एक्शन AIG हेडक्वार्टर राजेश कुमार की जांच के बाद लिया गया. जेल विभाग की ओर से शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच की गई. लुधियाना सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू ने इस बात को कन्फर्म किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही बलवीर सिंह को सस्पेंड किया गया. उन्होंने बताया कि जिस दिन ये एक्शन हुआ उस दिन वे छुट्टी पर थे.
सस्पेन्शन ऑर्डर में कहा गया कि बलवीर सिंह के खिलाफ जो शिकायत मिली थी, उसमें उन्हें उन 11 कैदियों से कैश लेते देखा गया था. बताया कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.
ये भी पढ़ें: लुधियाना सेंट्रल जेल में 250 कैदियों ने किया हमला, अफसरों को पीटा, जेल सुपरिंटेंडेंट का सिर फोड़ा
जेल में हुए और भी ‘कांड’इससे पहले भी जेल में कई चौंकाने वाली घटनाएं हो चुकी हैं. 1 जुलाई, 2025 को जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया गया था. उन पर आरोप है कि मेडिकल बोर्ड के सामने वो लगातार अनुपस्थित रहते थे. एक और डिप्टी सुपरिटेंडेंट को ढंग से काम न करने पर निलंबित कर दिया गया था. एक दफा जेल के एक पहरेदार को भी सस्पेंड किया गया था. वो कथित तौर पर जेल के अंदर गैर-कानूनी तरीके से गांजा लाने की कोशिश कर रहा था.
26 जून, 2021 को एक असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट, एक हेड वार्डन और एक वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया था. यह कार्रवाई एक वीडियो फुटेज की जांच के बाद की गई थी, जिसमें कैदियों को जेल के अंदर हुक्का पीते हुए देखा गया था.
इसके बाद 2024 में भी एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 10-15 कैदी जेल के अंदर बर्थडे पार्टी मना रहे थे. बर्थडे बॉय का नाम अरुण कुमार है. इस मामले में भी दो सुपरिटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि दोनों ने कैदियों को मोबाइल फोन लेकर दिया था.
वीडियो: 47 मुकदमे, नाभा जेलब्रेक का दोषी और अब आप नेता, कौन है गुरप्रीत सिंह सेखों?










