ट्विशा शर्मा केस में कुछ नए अपडेट्स आए हैं. 12 मई 2026 को 33 साल की ट्विशा शर्मा भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा ने अपनी जान दी थी. जबकि, ट्विशा के पेरेंट्स का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी. मारपीट और उत्पीड़न के आरोप भी लगाए गए थे.
ट्विशा शर्मा ने ली थी अपनी जान? CBI की चार्जशीट में आखिरी मैसेज समेत कई अहम खुलासे
Twisha Sharma death case: दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के शरीर पर चोट के ऐसे कोई निशान नहीं मिले जिससे हत्या या मारपीट की पुष्टि हो सके. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे संकेत मिले हैं जिससे लगता है कि ट्विशा ने खुद अपनी जान ली थी.

ट्विशा की बॉडी का दो बार पोस्टमार्टम किया गया था. दूसरा पोस्टमार्टम दिल्ली AIIMS ने किया. इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है. CBI चार्जशीट के मुताबिक, दिल्ली एम्स ने इस बात को कंफर्म किया है कि ट्विशा की हत्या नहीं की गई है. बल्कि उन्होंने अपनी जान दी थी.
पोस्टमॉर्टेम में क्या निकला?पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के शरीर पर चोट के ऐसे कोई निशान नहीं मिले जिससे हत्या या मारपीट की पुष्टि हो सके. बल्कि, कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि ट्विशा ने खुद अपनी जान दी थी. दिल्ली से पहले भोपाल एम्स ने भी बॉडी का पोस्टमार्टम किया था. दोनों रिपोर्ट में लगभग एक जैसी बातें सामने आई हैं.
इस केस में दो आरोपी हैं, ट्विशा का पति समर्थ सिंह, जो कि वकील है. दूसरी आरोपी है ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह, जो कि रिटायर जज हैं.
ये भी पढ़ें: 'वो मुझसे पूछता है बच्चा किसका था', ट्विशा शर्मा की मां से वॉट्सऐप चैट सामने आई
CBI की चार्जशीट में क्या है?17 अगस्त को CBI ने कोर्ट में केस से जुड़ी चार्जशीट पेश की. चार्जशीट में क्या है, उसे प्वाइंट्स में समझते हैं. CBI का कहना है,
- - मृतका को इतनी ज़्यादा मानसिक प्रताड़ना दी गई कि उसने खुद जान दे दी.
- - समर्थ ने ट्विशा को गालियां देते हुए आपत्तिजनक बातें कही थीं.
- - गिरीबाला समर्थ को मानसिक प्रताड़ना के लिए उकसाती थी.
- - ट्विशा ने अपने घर वालों का प्रताड़ना के बारे में बताया था.
- - ट्विशा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान थी. समर्थ उससे कैरेक्टर पर सवाल उठाता था.
- - आरोपी ट्विशा पर नज़र रखते थे.
CBI चार्जशीट में कुछ वॉट्सऐप चैट्स का भी ज़िक्र किया गया. चार्जशीट के मुताबिक ट्विशा ने अपनी मां रेखा को मैसेज में लिखा था कि समर्थ ने उनसे बच्चे के बारे में पूछा था. वो नीच बातें करता है और कोई दया नहीं दिखाता. ऐसे में उनकी हिम्मत टूट रही है. चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा ने अपनी भाभी राशि को भी टेक्स्ट किया था. कहा था ‘मुझे अब शांति से मरने दो’.
अब केस की टाइमलाइन पर आते हैं. दिसंबर 2025 में ट्विशा और समर्थ की शादी हुई थी. 12 मई 2026 को ट्विशा मृत मिली थीं. 15 मई को समर्थ और गिरिबाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 24 मई को भोपाल में दिल्ली AIIMS ने ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया.
वीडियो: ट्विशा शर्मा की मौत पर जिम बेल्ट से खुले राज़, एम्स दिल्ली का बड़ा खुलासा









