उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘जेन अल्फा’ स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट चल रहा है. ‘जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय’ की छात्राएं शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाए. छात्राएं स्कूल यूनिफार्म में ही सड़क पर बैठ गईं. कई घंटे नारेबाजी की, धरना दिया और पुलिस से भी भिड़ गईं. कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की.
लखनऊ में फूटा जेन-अल्फा का गुस्सा, 'अच्छी पढ़ाई' के लिए पुलिस से भिड़ी छात्राएं
Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow में ‘जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय’ की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया. स्कूल यूनिफॉर्म में सड़क पर बैठी छात्राओं ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त की सुबह कई घंटे तक दुबग्गा चौराहे पर छात्राएं बैठी रहीं. इसके बाद वह बालागंज चौराहे पर पहुंच गईं और प्रदर्शन किया. प्रोटेस्ट की वजह से जाम लग गया. इसके बाद पुलिस बच्चों को शांत कराने पहुंची. लेकिन बात और बिगड़ गई. बच्चे पुलिस से भी भिड़ गए. कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रोटेस्ट में उनके कुछ साथी दूसरे स्कूल से आए थे, जिन्हें पुलिस गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गई है.
विरोध प्रदर्शन कर रही एक छात्रा ने कहा,
“हम साइंस के स्टूडेंट्स हैं. हमारे स्कूल में ना तो बायोलॉजी का कोई टीचर है, और ना ही फिजिक्स का. हमारे बोर्ड्स एग्जाम आने वाले हैं. हम पढ़ाई कैसे करेंगे? हमारे यहां 7-8 क्लासेज लगती है. उसमें भी दो घंटा असेंबली होती है. ऑनलाइन क्लास भी नहीं हो पाती है. हमसे मिलने कोई नहीं आया है. हमारी मांग है कि सीएम योगी मिलने आएं.”
पुलिस ने क्या बताया?प्रोटेस्ट पर लखनऊ पुलिस का बयान भी सामने आया. X पर लिखा,
“अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. सभी स्टूडेंट्स को सकुशल स्कूल कैंपस में वापस भेज दिया गया है. बड़े अधिकारियों से उनकी बातचीत हुई है. उनकी मांगों और समस्याओं को सुना गया. ट्रैफिक की स्थिति अब सामान्य है.”

ये भी पढ़ें: 'नाली का कीड़ा कहते हैं, खाने में मिलता है मेंढ़क' JNV के बच्चों की शिकायत, जांच के लिए पहुंचे DM
स्कूल में शिक्षकों की कमीमोहान रोड स्थित ‘जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय’, राज्य समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित होता है. पिछले कई दिनों से छात्राएं शिकायत कर रही थीं कि उनके स्कूल में शिक्षकों की कमी है. इसके बाद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी स्कूल पहुंचे थे. उन्होंने बच्चों से बात की थी और आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या पर काम किया जाएगा. आश्वासन तो मिल गया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ. स्कूल में टीचर्स की कमी बनी रही.
वीडियो: यूपी बुलेटिनः यूपी में जेन अल्फा प्रोटेस्ट शुरू, सड़क पर क्यों उतरे स्कूली छात्र











