The Lallantop

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) अनुराग धनखड़ का शव पुलिस मुख्यालय से बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि अपने ऑफिस के अंदर उन्होंने खुद अपनी जान ले ली. त्रिपुरा पुलिस के दूसरे सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
post-main-image
त्रिपुरा में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अनुराग धनखड़ की मौत हो गई है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ अगरतला पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए और अस्पताल ले जाने पर CPR देने के बावजूद उनकी मौत हो गई।
  • मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • उनकी मौत के बाद पुलिस ने उनके ऑफिस को सील कर दिया और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) अनुराग धनखड़ अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी जान खुद ली है. उन्हें तुरंत गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सीनियर डॉक्टर प्रदीप भौमिक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े तन्मय चक्रबर्ती की रिपोर्ट  के मुताबिक, सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके ऑफिस को सील कर दिया. डॉ. प्रदीप भौमिक का कहना है कि जब DGP अस्पताल लाए गए, तब उन्हें CPR दिया गया, लेकिन करीब 48 मिनट CPR देने के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी. 

डॉक्टर ने क्या बताया? 

डॉक्टर प्रदीप के मुताबिक, 20 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे अनुराग धनखड़ को अस्पताल लाया गया. उनकी नब्ज़ गायब थी इसलिए उन्हें CPR दिया गया. जब उन्हें होश नहीं आया, तब 12 बजकर 48 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.  

Advertisement

डॉक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनका कहना है कि शरीर पर बाहरी चोट के निशान तो नहीं हैं, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: लल्लनटॉप की टीम को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा, SCC प्रोटेस्ट की रिपोर्टिंग के दौरान कैमरा, माइक, फोन छीना

DGP अनुराग धनखड़ कौन थे?

अनुराग धनखड़ ने 17 मई 2025 को DGP का कार्यभार संभाला था. इससे पहले, उन्हें 1 जनवरी, 2024 से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) के प्रभार के साथ पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के रूप में तैनात किया गया था. 

Advertisement

वे इंडियन पुलिस सर्विस के 1994 बैच के IPS अफसर थे. त्रिपुरा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने मैसूर के CFTRI से खाद्य प्रौद्योगिकी में बैचलर और उस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर डिग्री हासिल की. इसके अलावा हैदराबाद के NALSAR विधि विश्वविद्यालय से साइबर अपराध में डिप्लोमा किया था.

वीडियो: राजधानी: भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर DGP की मीटिंग में क्या हुआ?

Advertisement