The Lallantop

बहू पर जादू-टोने का शक था, ससुर ने कुल्हाड़ी से मार डाला, खुद भी कुएं में छलांग लगा दी

Nagpur में एक ससुर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपनी बहू पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी को बहू पर जादू-टोना करने का शक था. वो अपने बेटे की मौत के लिए बहू को ही जिम्मेदार मानता था.

Advertisement
post-main-image
मृतक बहू का नाम लक्ष्मी रविशंकर पाली था. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नागपुर में 70 वर्षीय नाथूलाल ने अपनी बहू लक्ष्मी रविशंकर पाली की कुल्हाड़ी से हत्या की और बाद में खुद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
  • नाथूलाल को अपनी बहू पर टोना-टोटका करने का शक था और वह अपने मृत बेटे की मौत के लिए उसे जिम्मेदार मानता था, जिससे घटना घटी।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपी ICU में है, और पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को दफनाने की प्रक्रिया जारी है।
author-image
योगेश पांडे

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 70 साल के शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर अपनी बहू की हत्या कर दी. आरोपी ने खुद भी कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. आरोपी को अपनी बहू पर काला जादू-टोना करने का शक था. कुछ साल पहले उसके बेटे की मौत हुई थी. इसके लिए वो अपनी बहू को ही जिम्मेदार मानता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, आरोपी ICU में एडमिट है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

मामला शनिवार, 12 सितंबर को नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र का है. मृतक महिला की पहचान 40 साल की लक्ष्मी रविशंकर पाली के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी ससुर का नाम नाथूलाल है. इंस्पेक्टर यूनुस शेख ने मामले की पुष्टि की. इंडिया टुडे से जुड़े योगेश वसंत पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्पेक्टर यूनुस शेख ने बताया कि आरोपी को अपनी बहू पर टोना-टोटका करने का शक था.

उन्होंने आगे बताया कि बेटे की मौत के लिए भी आरोपी अपनी बहू को ही जिम्मेदार मानता था. इसलिए उसने अपनी बहू की हत्या का साजिश रची. वारदात के समय घर में लक्ष्मी के दोनों बच्चे नहीं थे. लक्ष्मी घर के पिछले हिस्से में कपड़े धो रही थीं. इसी दौरान मौका देखकर नाथूलाल ने कथित तौर पर लक्ष्मी पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

Advertisement

इंस्पेक्टर यूनुस शेख ने आगे बताया कि कुल्हाड़ी के हमले से लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. लक्ष्मी की मौत के बाद नाथूलाल ने अपनी जान देने की भी कोशिश की. उसने अपने घर के पीछे वाले कुएं में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: धर्म बदलकर मुस्लिम लड़की से शादी की, पिता ने बना लिया बंधक, मुकदमे पर HC ने क्या कहा?

सूचना मिलने पर यशोधरा नगर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. आरोपी को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. आरोपी इस समय ICU में एडमिट है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से सबूत कलेक्ट किए. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.  

Advertisement

वीडियो: BRICS Summit 2026: चीन ने मोदी और जिनपिंग की मीटिंग से पहले क्या कहा?

Advertisement