The Lallantop

250 की रफ़्तार से BMW चलाई, डिवाइडर से टक्कर के बाद उड़े परखच्चे, दो की मौत

BMW Road Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में एक तेज रफ़्तार कार की रोड डिवाइडर से टक्कर हो गई, जिसके बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. गाड़ी में सवार एक शख्स की जान बच गई है. बताया गया कि तीनों दोस्त बर्थडे मनाने निकले थे.

Advertisement
post-main-image
मुंबई-बड़ौदा हाईवे पर BMW कार के परखच्चे उड़ गए. (फोटो-फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ठाणे में 21 जून को तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
  • तीनों दोस्त योगेश नेगी के जन्मदिन के लिए निकले थे, जबकि कार allegedly 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जिससे नियंत्रण खो गया और दुर्घटना हुई।
  • पुलिस ने कार चालक के शराब पीने की जांच शुरू की है, जबकि घायल व्यक्तिको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तेज रफ़्तार लक्ज़री कार (BMW) में सवार दो लोगों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. मुंबई-बड़ौदा हाइवे पर कार कथित तौर पर 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ रही थी. तभी अचानक डिवाइडर से जा टकराई जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि इस दुर्घटना में एक शख्स की जान बच गई और अभी वो अस्पताल में भर्ती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 21 जून को ये घटना घटी. BMW में सवार तीन लोग बर्थडे पार्टी मनाने के लिए निकले थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि गाड़ी की रफ़्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान 26 साल के योगेश नेगी (पुरुष) और 24 साल की रेबेका जैकब (महिला) के रूप में हुई है.

एक शख्स की जान बची

रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी के मालिक अंगद की जान बच गई है. कथित तौर पर गाड़ी अंगद चला रहे थे और फिलहाल एक प्राइवेट अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

Advertisement

बताया गया कि योगेश का जन्मदिन मनाने तीनों दोस्त साथ निकले थे. बदलापुर के पास मुंबई-बड़ौदा अंडर कंस्ट्रक्शन हाईवे पर ड्राइव के लिए निकले थे. पुलिस के मुताबिक, BMW सीधे जाकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई. डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी कई बार पलटी खाती हुई सड़क पर घिसटती चली गई. 

ये भी पढ़ें: मजदूर मां-बाप से रोज BMW मांगता था बेटा, सस्ती कार के लिए कहा तो जान दे दी

विटनेस ने क्या बताया? 

घटनास्थल पर कुछ मौजूदा एक व्यक्ति ने बताया, 

Advertisement

‘गाड़ी को पहले दो बार हाई स्पीड पर चलते हुए देखा गया था. और जब तीसरी बार हुआ तो एक तेज़ टक्कर कि आवाज़ आई. जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो गाड़ी पूरी तरह तबाह हो चुकी थी. एक महिला गाड़ी से बहुत दूर थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.’

सूत्रों ने ये भी दावा किया कि ड्राइवर ने शराब पी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने कार के मालिक अंगद का बयान अभी रिकॉर्ड नहीं किया है. पुलिस ने बताया कि अंगद फिलहाल खतरे से बाहर हैं. 

वीडियो: दिल्ली में BMW से एक्सीडेंट में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, इलाज के लिए नजदीकी के बजाए 22 किमी दूर ले गई

Advertisement