थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक नाबालिग लड़के ने दो टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 घायल हैं. गोलीबारी अंजाम देने के बाद किशोर ने अपनी जान भी ले ली. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के क्लासरूम में बच्चे डेस्क के नीचे छुपे हुए हैं और पीछे फायरिंग की आवाज़ आ रही है.
थाईलैंड में स्कूल स्टूडेंट की अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, 2 टीचर समेत 6 की जान गई
Thailand Gunshot: 7 अगस्त की सुबह थाईलैंड के एक स्कूल में एक नाबालिग छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस गोलीबारी में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 15 के घायल होने की खबर है.

नेशन थाईलैंड की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त की सुबह ये घटना घटी. नोंथाबुरी प्रांत राजधानी बैंगकॉक के उत्तर में आता है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची. बचाव और राहत टीम ने अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया. आरोपी नाबालिग का शव एक क्लासरूम से मिला.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, इस घटना का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग लड़के ने 26 राउंड फायरिंग की. और इस दौरान क्लासरूम में फंसे बच्चे डर के मारे टेबल के नीचे छुपे हुए नज़र आए. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि घटना में कुल आठ लोगों की जान गई है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो के बैकग्राउंड में फायरिंग की आवाज़ आ रही है.
ये भी पढ़ें: थाईलैंड में भारतीय का दुश्मन भारतीय, किडनैप करके सारे घिनौने काम करवाते हैं
स्कूल में भारी सुरक्षास्कूल के बाहर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन अफसरों की टीम तैनात की गई है. पुलिस के मुताबिक, सुबह 7 बजे घटना को अंजाम दिया गया. पेरेंट्स और आम नागरिकों पर उस इलाके से गुजरने पर रोक लगाई गई है. पुलिस को शक है कि नाबालिग के पास हैंडगन थी.
इसके अलावा स्कूल की तरफ से भी एक नोटिस जारी किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही और पुख्ता जानकारी सामने आएगी. बतया गया कि पिछले साल के कैलेंडर के मुताबिक, स्कूल में 3100 छात्र हैं और 147 टीचर पढ़ाते हैं.
वीडियो: थाईलैंड ने वीजा के नियमों को क्यों बदल दिया?













