The Lallantop

कल्याण ज्वेलर्स के शेयर हुए रॉकेट, महीनेभर में 63% की तेजी, एक्सपर्ट्स की राय भी जान लें!

दुनिया की जानी मानी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है. कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी देखने को मिली है. एक्सपर्ट्स की राय है कि आने वाले दिनों में शेयर प्राइस और भी बढ़ सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
जानकारों का कहना है कि कंपनी के शेयरों में तेजी रहने का अनुमान है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के शेयरों में 7 अगस्त को 5% तक की तेजी आई और शेयर दिन के उच्चतम स्तर 629 रुपये तक पहुंच गया।
  • जेफरीज ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है तथा इनके लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जिससे 39% तक की वृद्धि संभव है।
  • शेयर की बढ़त से यह संकेत मिलता है कि निवेशक कंपनी के भविष्य के राजस्व और वृद्धि दर में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे बाजार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

शुक्रवार 7 अगस्त को बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर कल्याण ज्वेलर्स इंडिया (Kalyan Jewellers India Share) के शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि कंपनी का शेयर दिन के उच्चतम स्तर  629 रुपये तक पहुंच गया.

Advertisement
जेफरीज ने दी शेयर खरीदने की सलाह

दुनिया की जानी मानी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों को खरीदने (बॉय रेटिंग) की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म ने इस कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 830 रुपये रखा है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि मौजूदा स्तर से कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 39% चढ़ सकता है. पिछले एक महीने में कल्याण ज्वेलर्स का शेयर एक महीने में 60% से ज्यादा उछला है.

जेफरीज का कहना है कि विदेशों में अपना बिजनेस बढ़ाने के बावजूद कल्याण ज्वेलर्स के लिए भारत ही आज भी सबसे बड़ा बाजार है. कंपनी की वित्तीय स्थिति भी मजबूत है. कंपनी के पास पर्याप्त नकदी यानी अच्छा खासा कैश भी है. साथ ही, कंपनी निवेश पर अच्छा रिटर्न भी दे रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: LIC में अपना हिस्सा बेचने से पहले सरकार ने किसके साथ सीक्रेट मीटिंग की, और क्यों?

शादियों के सीजन का फायदा उठाने के लिए तैयार है कंपनी 

भारत में शादियों के सीजन में गहनों की खूब बिक्री होती है. करीब 60% मांग शादी-विवाह के दौरान ही रहती है. जेफरीज का मानना है कि कल्याण ज्वेलर्स इस बड़े बाजार और मौके का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है. कंपनी का अपना ‘मुहूर्त’ ब्रांड है और शादी से जुड़े पूरे कारोबार में भी काम करती है. इसके अलावा, कल्याण सिर्फ शादी की ज्वेलरी तक सीमित नहीं है. उसके पास अलग-अलग जरूरतों और मौकों के लिए कई प्रोडक्ट ब्रांड हैं.

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक नोट आपके हाथ में कब आएंगे, RBI ने बता दिया

Advertisement
शेयर में तेजी का अनुमान 

 वित्त वर्ष 2026-29 के दौरान, जेफरीज का अनुमान है कि कंपनी राजस्व और आय में 21-23% की एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) हासिल करेगी. मोतीलाल ओसवाल के टेक्निकल रिसर्च वाइस प्रेसीडेंट रुचित जैन ने कहा कि हाल ही में अच्छे वॉल्यूम के समर्थन से शेयर में तेजी आई है. निकट भविष्य में कंपनी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. तत्काल सपोर्ट लगभग 560 रुपये पर है, जो छोटी अवधि के लिए महत्वपूर्ण स्तर है. 

अगर कंपनी का शेयर 650 रुपये से ऊपर गया तो कंपनी के शेयर का दाम 700-720 रुपये की ओर जा सकता है. ब्रोकरेज फर्म बोनान्जा के रिसर्च एनालिस्ट विराट जगद ने ट्रेडर्स को यह शेयर 615-620 रुपये के आसपास खरीदारी करने की सलाह दी है.

वीडियो: यूपी बुलेटिन: 4800 करोड़ रुपये के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की जिम्मेदारी किसकी है?

Advertisement