गुजरात के गांधीनगर में 32 साल के एक शख्स को ‘पॉक्सो’ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की सहेली का यौन शोषण किया और बाद में अपनी चार साल की बेटी के साथ बलात्कार किया. मां बच्ची को अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई. शिकायत मिलने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस शख्स ने अपनी 4 साल की बेटी के साथ किया रेप, हैवानियत की हद पार कर दी!
गुजरात के गांधीनगर में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की सहेली का यौन शोषण किया और बाद में अपनी चार साल की बेटी के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरा मामला.

इंडिया टुडे से जुड़े ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी की सहेली उसी के घर पर रह रही थी. पीड़िता ने शख्स पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जब वह अकेली थी तो उसका यौन शोषण किया. इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच बहस हो गई, जिसके बाद महिला अपनी बेटी और दो साल के बेटे के साथ अपने माता-पिता के घर चली गई.
बेटी के साथ भी रेपबाद में आरोपी अपने ससुराल गया और बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा. शुरुआत में हिचकिचाहट के बावजूद, परिवार ने बच्ची को उसके पिता के साथ जाने की इजाजत दे दी. पुलिस के मुताबिक, घर लौटने के बाद जब बच्ची अपने आरोपी पिता के साथ सो रही थी, तब उसने उसके साथ रेप किया.
अगली सुबह बच्ची को नहलाते समय उसकी बुआ ने खून देखा और परिवार को इसकी जानकारी दी. उसकी मां को तुरंत बताया गया और बच्ची को गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न का पता चला. शिकायत मिलने पर पुलिस ने POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 14 साल की बेटी का कई बार रेप, पिता गिरफ्तार
इसी साल फरवरी में राजधानी दिल्ली से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. पहाड़गंज इलाके में एक 40 साल के शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 दिनों में उसके पिता ने उसके साथ 4 से 5 बार बलात्कार किया. यह भी सामने आया कि आरोपी न सिर्फ बेटी के साथ यौन शोषण करता था, बल्कि दोनों बहनों और उनकी मां को भी मारता-पीटता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
वीडियो: पुणे में 3 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले बुजुर्ग को मौत की सजा














