तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर को व्लॉग में सोना और कैश दिखाना भारी पड़ गया. व्लॉग के वायरल होने के बाद यूट्यूबर के घर चोरी हो गई. आरोप है कि चोरों ने उनके घर से करीब 944 ग्राम सोना और ढेर सारा कैश चुरा लिया. यूट्यूबर अपने व्लॉग्स में कैश और सोना दिखाने के लिए मशहूर हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आगे की जांच की जा रही है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.
यूट्यूबर ने व्लॉग में सोना और पैसा दिखाया, चोरों ने सारा माल साफ कर दिया
Tamil Nadu में एक Youtuber के घर सोने और कैश की चोरी हो गई है. यूट्यूबर ने अपने एक व्लॉग में कैश और सोना दिखाया था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना थम्माथुकोनम के वीआईपी गार्डन इलाके में हुई. यूट्यूबर कपल का नाम विनोद कुमार और मधुमिता है. दोनों अपनी बच्ची के साथ इसी इलाके के एक घर में रहते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूबर के घर में चोरी रात के समय हुई. आरोप है कि अज्ञात चोर रात के समय घर का पिछला दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए. इसके बाद वो दबे पांव कैश और सोना चुराकर फरार हो गए.
पुलिस पड़ताल कर रहीचोरी का पता लगने के बाद यूट्यूबर ने फौरन राजाक्कमंगलम पुलिस स्टेशन में शिकायत की. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. घर में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्ध चोरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके.
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर इलाके में कैसे घुसे? यूट्यूबर के सोशल मीडिया एक्टिविटी की भी पड़ताल की जा रही है. साथ ही उस वीडियो की भी जांच की जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में कैश और सोना दिखाया गया था.
यह भी पढ़ें: 'सेना की कठपुतली है पाकिस्तानी सरकार', भारतीय अफसर ने दुनिया के सामने शहबाज शरीफ को ठीक से लताड़ा
जांच का विषय यह भी है कि कैसे एक वीडियो से घर में रखे गए कीमती सामानों के बारे में जानकारी लीक हो गई. फिलहाल पुलिस चोरों की धरपकड़ करने के लिए लगी हुई है.
वीडियो: चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल की घर में गोली लगने से मौत, हत्या की आशंका










