The Lallantop

कोर्ट में नहीं सुलझा केस? बाहर आकर पति ने पत्नी को बाल पकड़कर पीटा, वायरल हुआ VIDEO

उत्तर प्रदेश के महराजगंज फैमिली कोर्ट परिसर में सुनवाई के बाद पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच मारपीट हो गई. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला के साथ मारपीट होती दिख रही है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
कोर्ट परिसर में ही पति और पत्नी आपस में भिड़ गए. (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के महराजगंज फैमिली कोर्ट परिसर में पति और पत्नी के बीच विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • मामला विवाह के कुछ दिन बाद घरेलू विवाद का है, जिसके चलते महिला ने भरण-पोषण हेतु कोर्ट में मुकदमा दायर किया था और सुनवाई के बाद हिंसा हुई।
  • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट में दलीलों की लड़ाई होती है. वकीलों की बहस के बाद न्याय होता है. लेकिन उत्तर प्रदेश की एक अदालत में पति और पत्नी के बीच ऐसी ‘कुश्ती’ हुई कि लगा ये कोर्ट के बाहर ही ‘फैसला कर लेंगे’. दोनों सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे लेकिन वहां से बाहर आते ही दोनों आपस में ऐसा भिड़े कि झगड़ा छुड़ाने के लिए पुलिस को आना पड़ा. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति महिला का बाल पकड़कर उसे पीट रहा है. तभी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसके गाल पर जोरदार तमाचा मारता दिखता है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर है. पुलिस केस की जांच कर रही है.

Advertisement

घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज के फैमिली कोर्ट परिसर की है. इंडिया टुडे से जुड़े अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शल पुरन्दरपुर थाना इलाके के समरधीरा की रहने वाली प्रिया त्रिपाठी की शादी कोईलाडाड़ गांव के रहने वाले मनीष कुमार मिश्र से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद लड़की ने कोर्ट की शरण ली और भरण-पोषण से जुड़ा मुकदमा दाखिल कर दिया. 

महिला ने बताया कि 24 सितंबर, गुरुवार को इसी मामले की सुनवाई थी. दोपहर करीब 2 बजे उनके पिता लक्ष्मीकांत की गवाही हुई. इसके बाद वो अपनी बहन प्रियंका और पिता लक्ष्मीकांत के साथ कोर्ट रूम से बाहर निकलकर ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पहुंची ही थी कि मनीष और उनके एक दोस्त ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. प्रिया ने आरोप लगाया कि मनीष ने उसे नीचे जमीन पर गिराकर उसका गला दबाने की कोशिश की. बीचबचाव करने आए पिता और बहन को बेरहमी से पीटा.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः प्राइवेट पार्ट कटा, सिर पर गंभीर चोट, प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने जान दी या हत्या हुई?

घटना के दौरान शोर सुनकर कचहरी में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को संभाला. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि महिला को बालों से पकड़कर और जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट की जा रही है. 

प्रिया का आरोप ये भी है कि घटना के बाद उन्हें मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुए मारपीट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं तो जंतर मंतर 2.0 कहां से शुरू होगा? अभिजीत दिपके ने बताया

Advertisement