The Lallantop

16 साल की पोती से 70 साल के दादा ने किया रेप, बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर खुला मामला

हाथरस में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने 70 वर्षीय दादा पर महीनों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाने पर लड़की के ढाई महीने की गर्भवती होने का पता चला.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है (PHOTO - PTI, Representational)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के हाथरस में 70 वर्षीय निजामुद्दीन पर अपनी 16 वर्षीय पोती के यौन शोषण और गर्भवती करने का आरोप लगा है, जिसकी पुष्टि पुलिस और मेडिकल जांच से हुई है।
  • पीड़िता की मां की मृत्यु के बाद वह अपने पिता और दादा के साथ रहती थी; आरोप है कि दादा ने तीन-चार महीनों तक उसकी नियमित रूप से यौन उत्पीड़न किया।
  • निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई और पीड़िता की सुरक्षा के उपाय संभव हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 70 साल के एक बुजुर्ग पर 16 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है. ये बच्ची उसकी अपनी पोती है. आरोपी का नाम निजामुद्दीन है. वो रिश्ते में पीड़िता का दादा लगता है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब ये पता चला कि पीड़िता ढाई महीने की गर्भवती है. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने तकरीबन तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. 

Advertisement

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मां का निधन हो चुका है. इसलिए लड़की अपने पिता और दादा के साथ रहती है. पीड़िता का आरोप है कि जब उसके पिता काम पर चले जाते थे, तो उस समय वह घर पर अकेली होती थी. उसी समय उसके दादा उसे घर पर अकेला पाकर उसका यौन शोषण करते थे.

गर्भवती हो गई, तब सामने आया मामला

लड़की का कहना है कि उसके दादा ने कई बार उसके साथ रेप किया लेकिन 22 अगस्त को पीड़िता के पेट में तेज दर्द होने लगा. पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे चेकअप के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया. डॉक्टर ने जांच की तो वो भी हैरान रह गए. जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती यानी प्रेग्नेंट हो चुकी है. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. फिर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. बयान में पीड़िता ने बताया कि वह लगभग तीन-चार महीने पहले अपने मामा के घर से हाथरस के सिकंदरा राव लौटी थी. 

Advertisement

उसने आरोप लगाया कि 20 जून को उसके दादा निजामुद्दीन ने उसका यौन शोषण किया. इसके बाद निजामुद्दीन ने कई बार अपनी ही पोती का रेप किया. कई दिनों तक लगातार वो ऐसा करता रहा.

(यह भी पढ़ें: बिस्किट और पैसों का लालच देकर 13 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार)

मामले पर जानकारी देते हुए सर्कल ऑफिसर अमित पाठक ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जांच में पुष्टि हुई कि वह ढाई महीने की गर्भवती है. फिलहाल निजामुद्दीन को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

Advertisement

वीडियो: उम्रकैद की सजा काट रहे रेपिस्ट रेवन्ना के पास मिला मोबाइल, आपत्तिजनक वीडियो मिले

Advertisement