The Lallantop

यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर रेड, आधी रात दीवार फांदकर पहुंची पुलिस, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में एक यूट्यूबर संजय यदुवंशी को गिरफ्तार करने देर रात पुलिस उनके घर पहुंची. पुलिस टीम दीवार फांदकर रेड मारी. हालांकि, घर के अंदर आरोपी संजय मौजूद नहीं थे. उनके घरवालों और पुलिस के बीच बहस का वीडियो भी वायरल हुआ था.

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश में यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात पुलिस की रेड. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुलिस टीम ने जानलेवा हमले और मारपीट के मुकदमे में आरोपी अवधी गायक संजय यदुवंशी को गिरफ्तार करने के लिए आधी रात को उनके घर दबिश दी।
  • यह कार्रवाई संजय यदुवंशी के खिलाफ दर्ज शिकायत और मुकदमा के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने आरोप लगाया कि वह वांछित हैं और वारंट तामील के लिए घर गई थी।
  • पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और आरोपों और पुलिस की सफाई के बीच विवाद शुरू हो गया, जिससे मामले की जांच और प्रतिक्रिया की मांग उठी।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आधी रात को एक घर की दीवार फांदकर एक पुलिस अफसर घर के अंदर आते हैं. ये घर अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी का है. घर के अंदर आते ही SHO कहते है, ‘संजय चाहिए तुरंत’. इस पर घर की महिलाएं कहती हैं कि ‘संजय नहीं है तो क्या प्रकट हो जाएंगे’. इसके बाद पुलिस और संजय के घरवालों के बीच बहस शुरू हो जाती है. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

Advertisement

सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव में देर रात पुलिस टीम ने दबिश दी. पुलिस जानलेवा हमले और मारपीट के मुकदमे में आरोपी संजय यदुवंशी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी. हालांकि, संजय मौके पर नहीं मिले. लेकिन पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. फिर यूपी पुलिस पर सवाल उठने लगे.

संजय यदुवंशी ने क्या बताया?

संजय यदुवंशी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

Advertisement

‘सुल्तानपुर पुलिस के धम्मौर थाना के SHO शराब पीकर, चारदीवारी कूदकर, गाली गलौज करते हुए, रात 12 बजे विवेचना करते हैं. ऐसा कौन सा मुकदमा है, मेरे ऊपर ? किसकी हत्या किसका अपहरण किया है? अगर इस SHO को निलंबित नहीं किया गया, तो लखनऊ में धरना दूंगा.’ 

यूपी पुलिस पर संजय यदुवंशी के आरोप को विपक्ष का साथ भी मिला. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और पुलिस पर हमला बोला. X पर लिखा,

‘जैसे सत्ताधारी, वैसे अधिकारी! नैतिकता की सीमा लांघकर, निजता का अतिक्रमण करने वाली उप्र सरकार की पुलिस का ये ‘अपशब्द वचनीय मौखिक शारीरिक व्यवहार’ किससे प्रेरित है, ये सब जानते हैं. अब पुलिस का ये ही कहना बाक़ी है कि ‘हम किसी नियम-कानून को मानने के मूड में नहीं है.’

Advertisement

पुलिस की सफाई आई

इस मामले पर सुल्तानपुर के सीओ ऋतिक कपूर ने पुलिस पर लगे आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, ‘आरोप असत्य और निराधार बताया है. जफरुल हसन की तहरीर पर शबीब रजा के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है. विवेचना के दौरान संजय यदुवंशी वांछित हैं और पुलिस वारंट तामील कराने घर गई थी.’ पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों को असत्य और निराधार बताया. पुलिस ने कहा कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. 

एक तरफ पुलिस की सफाई है तो दूसरी ओर आरोपों की लिस्ट. पुलिस की जिन लोगों से बहस हुई थी वो संजय के घरवाले हैं. उन्होंने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है. संजय के पिता ने आशंका जताई कि पुलिस उनके बेटों का एनकाउंटर कर सकती है. अगर ऐसा कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नए साल से पहले पुलिस एक्शन, 660 गिरफ्तार, 350 फोन, बाइक, हथियार, ड्रग्स जब्त

संजय यदुवंशी का बैकग्राउंड

इस साल जनवरी में संजय यदुवंशी ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. सपा प्रमुख ने इसकी फोटो भी एक्स पर शेयर की थी. उन्होंने संजय के काम की तारीफ की थी. संजय यदुवंशी अवधी गायक और कॉमेडियन हैं. '108 पर लद के जाबा' जैसे गानों से शोहरत हासिल की. बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी उन्हें कथा के दौरान आमंत्रित किया था. जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.

संजय खुद सेना में जाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया का रुख किया. शुरुआती दिनों में उन्होंने 'Sanjay Yadav Comedy' नाम से चैनल बनाया. जब उनकी रील वायरल होने लगी, तो बड़े भाई शिवा यादव ने भी उनका साथ देना शुरू कर दिया. आज दोनों भाई मिलकर वीडियो बनाते है.

वीडियो: पटना ADM रविंद्र कुमार के घर विजिलेंस रेड, 70 लाख कैश और करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली

Advertisement